सब्सक्राइब करें

Arjun-Saaniya Wedding: अर्जुन-सानिया के प्री वेडिंग कार्यक्रम शुरू, मेहंदी में पहुंचे सितारे; देखें तस्वीरें

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sovit Chaturvedi Updated Tue, 03 Mar 2026 08:06 PM IST
सार

अर्जुन तेंदुलकर जल्द ही अपनी मंगेतर सानिया चंदोक के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अर्जुन और सानिया की प्री वेडिंग कार्यक्रम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

विज्ञापन
Arjun Tendulkar and Saaniya Chandok Mehendi Ceremony photos and videos news and updates
अर्जुन और सानिया चंदोक - फोटो : PTI
भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज अर्जुन तेंदुलकर की शादी के कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। मंगलवार को मेहंदी सेरेमनी हो रही है जिसमें कई सितारे पहुंचे हैं। अर्जुन और सानिया चंदोक की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। हाल ही में सचिन तेंदुलकर ने परिवार के साथ नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी। सचिन ने अर्जुन की शादी का निमंत्रण देने के लिए मुलाकात की थी। 

Trending Videos
Arjun Tendulkar and Saaniya Chandok Mehendi Ceremony photos and videos news and updates
अर्जुन और सानिया चंदोक - फोटो : PTI
कौन हैं अर्जुन की मंगेतर सानिया चंदोक?
अर्जुन की सगाई सानिया चंदोक के साथ हुई है। सानिया मुंबई के प्रसिद्ध व्यवसायी रवि घई की पोती हैं। घई परिवार हॉस्पिटेलिटी और खाद्य क्षेत्र में सुप्रसिद्ध है, जिसके पास इंटरकॉन्टिनेंटल होटल और आइसक्रीम ब्रांड ब्रुकलिन क्रीमरी का स्वामित्व है। अर्जुन और सानिया की सगाई एक निजी कार्यक्रम में हुई जिसमें करीबी दोस्त और दोनों परिवार के सदस्य शामिल हुए थे। अब इनके प्री वेडिंग सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Tendulkar and Saaniya Chandok Mehendi Ceremony photos and videos news and updates
अर्जुन तेंदुलकर की मेहंदी सेरेमनी - फोटो : PTI
हरा कुर्ते पहने नजर आए सचिन
अर्जुन के मेहंदी कार्यक्रम में सचिन तेंदुलकर हरे रंग का कुर्ता पहने में नजर आए। वीडियो में दिख रहा है कि सचिन कार्यक्रम से पहले पूरे परिवार के साथ तस्वीर खिंचवा रहे हैं। अर्जुन और सानिया के मेहंदी कार्यक्रम में पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान पत्नी सागरिका के साथ पहुंचे।
   
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed