{"_id":"69a8316e5ef7201e6d007581","slug":"ind-vs-eng-live-streaming-telecast-channel-when-where-how-to-watch-india-vs-england-2nd-semi-final-2026-03-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG T20 Live Streaming: भारत के सामने होगी इंग्लैंड की चुनौती, जानें दर्शक कब और कहां देख सकेंगे मैच?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG T20 Live Streaming: भारत के सामने होगी इंग्लैंड की चुनौती, जानें दर्शक कब और कहां देख सकेंगे मैच?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Thu, 05 Mar 2026 08:11 AM IST
विज्ञापन
सार
India vs England (IND vs ENG) T20 WC 2026 First Semi Final Live Streaming, Telecast: भारत और इंग्लैंड की टीमें गुरुवार को सेमीफाइनल में एक बार फिर आमने-सामने होंगी। यह लगातार तीसरा मौका है जब दोनों टीमें टी20 विश्व कप के अंतिम चार में एक दूसरे का सामना करेंगी। आइए जानते हैं इस मैच के लिए लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी...
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : PTI
विज्ञापन
विस्तार
सेमीफाइनल के सफर तक बीच में लडखड़ाने वाली भारतीय टीम के सामने अब इंग्लैंड की चुनौती होगी। भारत को अब गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले टी20 विश्व कप के अंतिम चार के मुकाबले में इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाजों की चुनौती का सामना करना होगा जिसमें दोनों टीम एक दूसरे पर अपनी श्रेष्ठ साबित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगी।
Trending Videos
स्पिनरों के खिलाफ करना होगा सुधार
टूर्नामेंट की शुरुआत में प्रबल दावेदार मानी जा रही भारतीय टीम प्रतियोगिता में मजबूत टीमों के खिलाफ एक भी मैच में शानदार प्रदर्शन नहीं कर पाई। भले ही उसने ग्रुप चरण के अपने सभी मैच जीते लेकिन सुपर आठ में दक्षिण अफ्रीका से मिली करारी हार से उसकी कमजोरियां भी सामने आ गई। इसके बाद हालांकि भारतीय टीम ने लचीला दृष्टिकोण अपनाया जिससे वह सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG Playing 11: अभिषेक होंगे बाहर? क्या कुलदीप को मिलेगा मौका; प्लेइंग-11 में बदलाव की कितनी संभावना

दोनों टीमें एक दूसरे के खेल से परिचित
भारत और इंग्लैंड लगातार तीसरी बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में एक-दूसरे का सामना करेंगे। इंग्लैंड ने 2022 में भारत को करारी शिकस्त दी थी। भारत ने 2024 में गुयाना में इसका बदला चुकता कर दिया था। इंग्लैंड को वर्तमान टूर्नामेंट में हैरी ब्रूक और विल जैक्स ने मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला है, जबकि ऑलराउंडर सैम करन ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। दोनों टीम एक दूसरे के खेल से अच्छी तरह परिचित हैं और ऐसा नहीं कहा जा सकता कि किसी टीम को कुछ विशेष फायदा मिलेगा।
सेमीफाइनल जिस पिच पर खेला जाएगा, उस पर अभी तक दो मैच खेले गए हैं। इनमें वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ 196 रन का बचाव किया और इटली ने नेपाल को 123 रन पर आउट करने के बाद 10 विकेट से आसान जीत हासिल की थी।

हम यहां आपको भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं...
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल मैच कब खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल मैच 05 फरवरी यानी गुरुवार को खेला जाएगा।
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे होगा।
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल मैच कहां देख पाएंगे?
टी20 विश्व कप के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है और दर्शक इसके मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकेंगे। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर होगी। आप Amarujala.com पर भी मैच के लाइव अपडेट्स पढ़ सकते हैं।