फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: आखिरी ओवर में गेंदबाजी के लिए तैयार थे अक्षर पटेल? बोले- विश्वास था कि पांच छक्के तो नहीं खाऊंगा

Fri, 06 Mar 2026 02:57 PM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Swapnil Shashank Updated Fri, 06 Mar 2026 02:57 PM IST
सार

भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल में आखिरी ओवर को लेकर बड़ा फैसला देखने को मिला, जब 30 रन बचाने के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अक्षर पटेल की जगह शिवम दुबे को गेंद थमाई। दुबे ने 22 रन देकर भारत को सात रन से जीत दिलाई। मैच के बाद अक्षर ने कहा कि वह आखिरी ओवर के लिए तैयार थे और उन्हें भरोसा था कि पांच छक्के नहीं खाएंगे।

विज्ञापन
'Knew I wouldn't get hit for five sixes in an over': Axar Patel was ready to bowl the final over vs England
अक्षर पटेल का बयान - फोटो : IANS
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में एक वक्त ऐसा आया था कि सभी सोच में पड़ गए थे 20वां ओवर कौन करेगा। इंग्लैंड को जीत के लिए 20वें ओवर में 30 रन बनाने थे। भारत अपने चार गेंदबाजों का इस्तेमाल कर चुका था और सिर्फ अक्षर पटेल का आखिरी ओवर बचा था। हालांकि, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अहम फैसला लेते हुए गेंद शिवम दुबे को थमाई और दुबे ने निराश नहीं किया। टीम इंडिया को सात रन से जीत मिली और टीम फाइनल में पहुंच गई। मैच के बाद अब अक्षर ने खुलासा किया है कि वह आखिरी ओवर में गेंदबाजी के लिए तैयार थे और उन्हें विश्वास था कि वह पांच छक्के तो नहीं खाएंगे।
'Knew I wouldn't get hit for five sixes in an over': Axar Patel was ready to bowl the final over vs England
अक्षर पटेल का बयान - फोटो : IANS
20वें ओवर में इंग्लैंड को 30 रन चाहिए थे
दरअसल, इंग्लैंड ने 15 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 185 रन बना लिए थे। आखिरी पांच ओवर में उन्हें जीत के लिए 69 रन बनाने थे। तब भारत की ओर से बुमराह के दो ओवर बाकी थे, जबकि हार्दिक-अर्शदीप और अक्षर का एक-एक ओवर  बाकी था। भारत ने पांच गेंदबाजों से ही गेंदबाजी कराई थी। क्रीज पर जैकब बेथल और सैम करन मौजूद थे। 16वें ओवर में बुमराह ने आठ रन दिए। फिर 17वें ओवर में अर्शदीप ने 16 रन खर्च किए। 18वें ओवर में फिर बुमराह गेंदबाजी के लिए आए और छह रन दिए। 19वें ओवर में हार्दिक गेंदबाजी के लिए आए नौ रन दिए। इस तरह 20वें ओवर में 30 रन की दरकार थी। ऐसे में कप्तान के पास एक ही विकल्प थे- अक्षर पटेल। पर सूर्यकुमार ने जोखिम उठाते हुए दुबे को गेंदबाजी दी और दुबे ने अपनी जिंदगी के सबसे महत्वपूर्ण ओवर में 22 रन दिए। साथ ही इस ओवर में बेथल रन आउट भी हुए।
'Knew I wouldn't get hit for five sixes in an over': Axar Patel was ready to bowl the final over vs England
अक्षर पटेल का बयान - फोटो : IANS
अक्षर पटेल ने 20वें ओवर को लेकर क्या कहा?
मैच के बाद स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए अक्षर ने कहा कि वह गेंदबाजी की प्रैक्टिस शुरू कर चुके थे। उन्होंने हंसते हुए बताया, 'मैं तैयार था। मैं लॉन्ग ऑफ पर खड़ा था और तैयार था। मैं बॉलिंग प्रैक्टिस भी कर रहा था। 30 रन तो बहुत, पांच छक्के तो नहीं खाऊंगा, ये पता था।' अक्षर ने तीन ओवर गेंदबाजी की और 35 रन दिए। उन्होंने खतरनाक दिख रहे टॉम बैंटन को क्लीन बोल्ड भी किया। इतना ही नहीं, अक्षर ने दो कैच लिए और एक कैच में असिस्ट भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
'Knew I wouldn't get hit for five sixes in an over': Axar Patel was ready to bowl the final over vs England
भारतीय टीम - फोटो : IANS
मैच पर नजर डालें
मैच पर नजर डालें तो भारत ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन के 42 गेंदों पर बनाए गए 89 रन की मदद से सात विकेट गंवाकर 253 रन बनाए थे। जैकब बेथल के 48 गेंदों पर सात छक्कों और आठ चौकों की मदद से खेली गई 105 रन की यादगार पारी के बावजूद इंग्लैंड सात विकेट पर 246 रन ही बना सकी और मैच सात रन से हार गई। मैच के बाद सूर्यकुमार ने भी फील्डिंग को अहम बताया। उन्होंने कहा कि हमें फील्डिंग कोच दिलीप को श्रेय देना होगा। लड़के फील्डिंग में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। सूर्यकुमार ने कहा, 'टाइटल के लिए जाते हुए दबाव तो होगा, पर सभी उत्साहित भी हैं।' भारत का अब खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड से सामना होगा। यह मैच आठ मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed