सब्सक्राइब करें

Jacob Bethell: बारबाडोस की गलियों से निकला क्रिकेट का नया सितारा, वेस्टइंडीज की जगह इंग्लैंड से क्यों खेल रहे?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Swapnil Shashank Updated Fri, 06 Mar 2026 01:33 PM IST
सार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ 48 गेंदों पर 105 रन की विस्फोटक पारी खेलकर जैकब बेथल अचानक दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गए। आईपीएल में विराट कोहली के साथ खेलने का अनुभव और इंटरनेशनल क्रिकेट में तेज उभार ने बेथल को इंग्लैंड के भविष्य का बड़ा सितारा बना दिया है।

विज्ञापन
Who Is Jacob Bethell? Barbadian-Born England Star Who Nearly Stunned India With 105 In T20 World Cup SemiFinal
जैकब बेथल - फोटो : IANS
क्रिकेट की दुनिया में कई कहानियां ऐसी होती हैं जो किसी फिल्म की कहानी जैसी लगती हैं। जैकब बेथल की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। 23 अक्तूबर 2003 को कैरिबियाई देश बारबाडोस के शहर ब्रिजटाउन में जन्मे बेथल का बचपन क्रिकेट के माहौल में बीता। यह वही धरती है जिसने दुनिया को महान ऑलराउंडर सर गारफील्ड सोबर्स जैसा खिलाड़ी दिया। गली क्रिकेट, क्लब मैच और परिवार के साथ अभ्यास, यही उनकी शुरुआती जिंदगी का हिस्सा था।


उस समय शायद किसी ने नहीं सोचा होगा कि यही लड़का एक दिन वेस्टइंडीज नहीं, बल्कि इंग्लैंड की जर्सी पहनकर विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत जैसी टीम को चुनौती देगा। अगर किस्मत थोड़ा अलग होती तो बेथल शायद इंग्लैंड नहीं बल्कि वेस्टइंडीज के लिए खेल रहे होते, क्योंकि उनका जन्म और पालन-पोषण, सब कैरेबियाई देश बारबाडोस में हुआ था, लेकिन 13 साल की उम्र में उन्हें इंग्लैंड के नामी रग्बी स्कूल में क्रिकेट स्कॉलरशिप मिली और यहीं से उनकी जिंदगी की दिशा बदल गई। आइए जैकब बेथल की कहानी जानते हैं...
Trending Videos
Who Is Jacob Bethell? Barbadian-Born England Star Who Nearly Stunned India With 105 In T20 World Cup SemiFinal
जैकब बेथल - फोटो : Instagram
परिवार से मिला क्रिकेट का जुनून
बेथल का क्रिकेट से रिश्ता सिर्फ शौक नहीं बल्कि पारिवारिक विरासत है। उनके परिवार में क्रिकेट हमेशा से मौजूद रहा। पिता ग्राहम बेथल, बारबाडोस में क्लब क्रिकेट खेल चुके हैं और बेटे के शुरुआती कोच भी रहे।वहीं, दादा आर्थर बेथल, बारबाडोस के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेल चुके थे और पिकविक क्लब के कप्तान भी रहे। मां गिसेल बेथल ने बेटे के अभ्यास में अहम भूमिका निभाई और अक्सर घर के आंगन में गेंदबाजी कर जैकब को अभ्यास करवाती थीं। ऐसे माहौल में क्रिकेट उनके लिए सिर्फ खेल नहीं बल्कि जीवन का हिस्सा बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Who Is Jacob Bethell? Barbadian-Born England Star Who Nearly Stunned India With 105 In T20 World Cup SemiFinal
जैकब बेथल - फोटो : IANS
13 साल की उम्र में जिंदगी का बड़ा मोड़
जैकब बेथल की जिंदगी में सबसे बड़ा बदलाव तब आया जब उन्हें इंग्लैंड के प्रतिष्ठित रग्बी स्कूल में क्रिकेट स्कॉलरशिप मिल गई। महज 13 साल की उम्र में वह बारबाडोस छोड़कर इंग्लैंड चले गए। यह फैसला आसान नहीं था। नई जगह, नई संस्कृति और नई चुनौतियां, लेकिन इसी फैसले ने उनके करियर की दिशा बदल दी। इंग्लैंड पहुंचने के बाद उन्होंने काउंटी क्रिकेट खेलना शुरू किया और जल्द ही वार्विकशायर अकादमी से जुड़ गए। यहीं से उनका क्रिकेट करियर तेजी से आगे बढ़ने लगा। महज 17 साल की उम्र में उन्होंने प्रोफेशनल कॉन्ट्रैक्ट साइन किया और 2021 में टी20 ब्लास्ट टूर्नामेंट से अपना डेब्यू किया।
Who Is Jacob Bethell? Barbadian-Born England Star Who Nearly Stunned India With 105 In T20 World Cup SemiFinal
जैकब बेथल - फोटो : Instagram
अंडर-19 वर्ल्ड कप से मिली पहचान
2022 में खेले गए अंडर-19 विश्व कप ने जैकब बेथल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। वह इंग्लैंड की उस अंडर-19 टीम का हिस्सा बने, जिसने विश्व कप के फाइनल तक का सफर तय किया। क्वार्टरफाइनल में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 42 गेंदों में 88 रन की शानदार पारी खेलकर अपनी पहचान बना ली। इस प्रदर्शन ने दुनिया को बता दिया कि यह खिलाड़ी बड़े मंच के लिए बना है।

इसके बाद अगले दो वर्षों में उनका करियर लगातार आगे बढ़ता गया। 2024 का साल उनके लिए खास रहा, जब वार्विकशायर के लिए 'टी20 ब्लास्ट' में और बर्मिंघम फीनिक्स के लिए 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट में उनके प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया और उन्हें इंग्लैंड टीम में जगह मिल गई। उनकी प्रतिभा को देखकर दुनिया भर की टी20 फ्रेंचाइजी टीमों की भी नजर उन पर पड़ी। जल्द ही उन्होंने मेलबर्न रेनेगेड्स, पार्ल रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जैसी टीमों के साथ करार कर लिया।
विज्ञापन
Who Is Jacob Bethell? Barbadian-Born England Star Who Nearly Stunned India With 105 In T20 World Cup SemiFinal
जैकब बेथल - फोटो : IANS
आईपीएल में विराट कोहली के साथ साझेदारी
जैकब बेथल ने 2025 में आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलना शुरू किया। यहां उन्हें भारतीय दिग्गज विराट कोहली के साथ खेलने का मौका मिला। एक मैच में दोनों ने ओपनिंग करते हुए 97 रन की साझेदारी की थी। उस अनुभव को याद करते हुए बेथल ने कहा था, 'विराट कोहली के साथ मैदान पर उतरना मेरे लिए बेहद रोमांचक अनुभव था। बड़े मैचों में उनका रवैया और तैयारी देखकर मैंने बहुत कुछ सीखा।' आईपीएल के अगले सीजन में भी वह आरसीबी के लिए खेलते दिखेंगे। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 2.80 करोड़ में रिटेन किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed