सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup Final: Closing ceremony to take place before India-New Zealand match, Ricky Martin to perform

T20 World Cup Final: समापन समारोह में सजेगी सुरों की महफिल, फाल्गुनी-सुखबीर के साथ परफॉर्म करेंगे मार्टिन

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 06 Mar 2026 04:09 PM IST
विज्ञापन
सार

T20 World Cup Final Closing Ceremony: टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जाएगा। इस मैच से पहले आईसीसी ने समापन समारोह का इंतजाम किया है।

T20 World Cup Final: Closing ceremony to take place before India-New Zealand match, Ricky Martin to perform
रिकी मार्टिन करेंगे परफॉर्म - फोटो : Ricky Martin (instagram)-ANI
विज्ञापन

विस्तार

टी20 विश्व कप 2026 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। रविवार यानी 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारत की नजरें लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम करने पर होंगी। इससे पहले टीम ने 2024 में रोहित शर्मा के नेतृत्व में टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को और न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। 
Trending Videos

फाइनल में जलवा बिखेरेंगे फाल्गुनी-सुखबीर और मार्टिन
फाइनल मुकाबले से पहले टी20 विश्व कप के समापन समारोह का आयोजन होगा। इसमें फाल्गुनी पाठक, सुखबीर और अंतरराष्ट्रीय पॉप सुपरस्टार रिकी मार्टिन जलवा बिखेरेंगे। इसकी जानकारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार को दी। भारतीय समयानुसार कार्यक्रम शाम 5:30 बजे शुरू होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आईसीसी ने क्या कहा?
आईसीसी ने अपने आधिकारिक एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा, 'टी20 विश्व कप की पार्टी अब और बड़ी हो गई है। हमें यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि वैश्विक आइकॉन और सुपरस्टार रिकी मार्टिन आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल से पहले क्लोजिंग सेरेमनी के मुख्य आकर्षण होंगे। आप इस कार्यक्रम को मिस नहीं करना चाहेंगे।'
 

कितने बजे शुरू होगा कार्यक्रम?
आईसीसी ने बताया है कि फाइनल के दिन स्टेडियम के गेट दोपहर 3.30 बजे खुलेंगे। रिकी मार्टिन का कार्यक्रम शाम 5:30 बजे शुरू होगा। इस कार्यक्रम के बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।  

T20 World Cup Final: Closing ceremony to take place before India-New Zealand match, Ricky Martin to perform
भारतीय टीम - फोटो : PTI
लगातार दूसरे खिताब पर भारत की नजरें
भारतीय टीम कुल चौथी बार और लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। टीम इंडिया ने 2007 में खेला गया पहला टी20 विश्व कप जीता था। इसके बाद 2024 में खेले गए पिछले विश्व कप में भी टीम इंडिया चैंपियन रही थी। अगर भारतीय टीम न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीतने में सफल रहती है, तो लगातार 2 बार टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन सकती है। न्यूजीलैंड दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। आखिरी बार न्यूजीलैंड ने 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल खेला था जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed