सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup Final: Indian team changed hotel in ahemadabad before final know reason

T20 WC Final: भारतीय टीम ने अचानक क्यों बदला होटल? 2023 विश्वकप से जुड़ा है संबंध; पिच पर भी चल रही रणनीति

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 06 Mar 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
सार

टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल से पहले भारतीय टीम ने अहमदाबाद में अपना होटल बदल दिया है और टीम प्रबंधन जीत के लिए हर संभव तैयारी कर रहा है।फाइनल से पहले पिच चयन पर भी मंथन जारी है।

T20 World Cup Final: Indian team changed hotel in ahemadabad before final know reason
भारतीय टीम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बड़े मुकाबले से पहले भारतीय टीम और बीसीसीआई कोई भी जोखिम नहीं लेना चाहते हैं। भारत की नजरें लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम करने पर होंगी। इससे पहले टीम ने 2024 में रोहित शर्मा के नेतृत्व में टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को और न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। 
Trending Videos


ये भी पढ़ें: T20 World Cup: फॉर्म में लौटे बल्लेबाज, गेंदबाज साबित हो रहे महंगे; फाइनल के लिए कितनी तैयार भारतीय टीम?
विज्ञापन
विज्ञापन

T20 World Cup Final: Indian team changed hotel in ahemadabad before final know reason
भारतीय टीम - फोटो : PTI
भारतीय खिलाड़ियों ने अचानक क्यों बदला होटल?
  • समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय टीम ने अहमदाबाद में अपना होटल बदल दिया है। इसके पीछे की वजह का अब तक खुलासा नहीं हुआ।
  • हालांकि, यह कहना गलत नहीं होगा टीम पहले जिस होटल में ठहरी थी, उसी दौरान भारत को दो बड़े मैचों में हार मिली थी।
  • इनमें 2023 वनडे विश्व कप का फाइनल और इसी साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर आठ का मैच शामिल है।
  • इसी कारण टीम प्रबंधन ने फाइनल से पहले होटल बदलने का फैसला किया।

T20 World Cup Final: Indian team changed hotel in ahemadabad before final know reason
भारतीय टीम - फोटो : PTI
चंद्र ग्रहण के बुरे असर से बचने के लिए ट्रेनिंग सत्र भी देर से किया था शुरू
टीम से जुड़े एक सदस्य ने यह भी बताया कि टीम जहां-जहां मैच खेलने गई, वहां भगवान का आशीर्वाद भी लिया गया। सेमीफाइनल से पहले मुंबई में चंद्र ग्रहण के बुरे असर से बचने के लिए भारतीय टीम ने अपना ट्रेनिंग सत्र 45 मिनट देर से शुरू किया था।

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: फाइनल से पहले भारत की बढ़ी मुश्किलें, टीम इंडिया के लिए सिरदर्द बनी इन तीन खिलाड़ियों की खराब फॉर्म

T20 World Cup Final: Indian team changed hotel in ahemadabad before final know reason
नरेंद्र मोदी स्टेडियम - फोटो : GCA
पिच को लेकर भी नई रणनीति
  • फाइनल से पहले पिच को लेकर भी रणनीति बनाई जा रही है।
  • दो हफ्ते पहले दक्षिण अफ्रीका से काली मिट्टी की पिच पर हार के बाद टीम प्रबंधन लाल मिट्टी वाली पिच चुन सकता है।
  • नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लाल, काली और मिश्रित मिट्टी की पिच उपलब्ध हैं।
  • हालांकि, फाइनल के लिए किस पिच का इस्तेमाल होगा, इसका फैसला अभी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed