{"_id":"69aacd615b18bdc84c0a92a2","slug":"ind-vs-eng-jacob-bethell-shares-heartwarming-hug-with-father-after-england-looses-semifinal-2026-03-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सेमीफाइनल की हार से दुखी हुए जैकब बेथल: मैच के बाद पिता के गले लगकर बिलख-बिलख कर रोए, भावुक कर देगा वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सेमीफाइनल की हार से दुखी हुए जैकब बेथल: मैच के बाद पिता के गले लगकर बिलख-बिलख कर रोए, भावुक कर देगा वीडियो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 06 Mar 2026 06:19 PM IST
सार
भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में इंग्लैंड के जैकब बेथल ने 48 गेंदों में 105 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन टीम सात रन से मैच हार गई। मैच के बाद बेथल स्टैंड में मौजूद अपने पिता के गले लगकर रो पड़े, जिसका भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
रनआउट होने के बाद मैदान पर निराश होकर लेटे बेथल
- फोटो : ANI
टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ शानदार शतक लगाने वाले इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बेथल हार के बाद बेहद भावुक नजर आए। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले के बाद बेथल स्टैंड में बैठे अपने पिता के पास पहुंचे और उन्हें गले लगाकर फूट-फूट कर रो पड़े। इस भावुक पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर क्रिकेट फैंस भी भावुक हो रहे हैं।
Trending Videos
जैकब बेथल
- फोटो : ANI
भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में खेली ऐतिहासिक पारी
सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 253 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं था, लेकिन जैकब बेथल ने इंग्लैंड के लिए उम्मीद की लौ जलाए रखी। बेथल ने सिर्फ 48 गेंदों में 105 रन की विस्फोटक पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने आठ चौके और सात छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट लगभग 218 रहा। बेथल ने सिर्फ 45 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो उस समय टी20 विश्व कप इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक बन गया। जब इंग्लैंड के बाकी बल्लेबाज एक-एक कर आउट हो रहे थे, तब भी बेथल क्रीज पर डटे रहे और टीम को मैच में बनाए रखा। उन्होंने विल जैक्स (35 रन) के साथ अहम साझेदारी भी की और मुकाबले को आखिरी ओवर तक पहुंचा दिया।

जैकब बेथल रनआउट हुए
- फोटो : ANI
आखिरी ओवर में रन आउट, इंग्लैंड की उम्मीदें टूटीं
मैच के आखिरी ओवर में इंग्लैंड को तेज रन चाहिए थे और बेथल स्ट्राइक पर बने रहना चाहते थे। इसी कोशिश में उन्होंने दूसरा रन लेने की कोशिश की, लेकिन भारतीय टीम की शानदार फील्डिंग के चलते वह रन आउट हो गए। उनके आउट होते ही इंग्लैंड की जीत की उम्मीदें लगभग खत्म हो गईं। आखिरकार इंग्लैंड सात विकेट पर 246 रन ही बना सका और भारत ने यह मुकाबला सात रन से जीतकर अहमदाबाद में होने वाले फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

पिता के गले लगकर रो पड़े बेथल
मैच खत्म होने के बाद का एक भावुक पल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बेथल मैदान से सीधे फैमिली स्टैंड की ओर गए, जहां उनके पिता मौजूद थे। उन्होंने बिना कुछ कहे अपने पिता को गले लगा लिया और काफी देर तक रोते रहे। उनके पिता भी उन्हें ढांढस बंधाते नजर आए। यह पल स्टेडियम में मौजूद दर्शकों के लिए भी बेहद खास था। भारतीय प्रशंसकों ने भी बेथल की शानदार पारी की सराहना करते हुए तालियां बजाईं। भले ही इंग्लैंड यह मैच हार गया, लेकिन जैकब बेथल की 105 रनों की यह पारी टी20 विश्व कप 2026 की सबसे यादगार पारियों में से एक मानी जा रही है।

Jacob Bethell with his father after his destructive knock against India in the semi-final of the T20 World Cup 2026.
— Sonu (@Cricket_live247) March 6, 2026
Bro will be remembered forever for his innings. Well played, Bethell. pic.twitter.com/cSXpnj5zIX
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : PTI
फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा भारत
इंग्लैंड पर जीत के साथ भारत ने टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीत के बाद कहा, 'यह एक अविश्वसनीय एहसास है। फाइनल खेलने के लिए अहमदाबाद जाना टीम के लिए बेहद खास है। लड़कों ने शानदार प्रदर्शन किया।' भारत के पास अब इतिहास रचने का मौका है। अगर टीम फाइनल जीतती है तो वह लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन सकती है।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड मैच से पहले होगा समापन समारोह, अहमदाबाद में रिकी मार्टिन बिखेरेंगे जलवा