सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: India head to head record against New Zealand in T20 World Cup

क्या टीम इंडिया बदलेगी इतिहास?: टी20 विश्वकप में तीन बार हुआ न्यूजीलैंड से सामना; कब क्या हुआ, पढ़ें कहानी

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sovit Chaturvedi Updated Fri, 06 Mar 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
सार

भारतीय टीम टी20 विश्व कप में अपने खिताब का बचाव करने से अब एक कदम दूर है। भारत के सामने फाइनल में न्यूजीलैंड की चुनौती होगी। टूर्नामेंट से पहले दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज हुई थी जिसमें टीम इंडिया 4-1 से जीती थी। लेकिन टी20 विश्व कप में भारत का कीवियों के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा नहीं है जो टीम के लिए चिंता का विषय है।

IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: India head to head record against New Zealand in T20 World Cup
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच आठ मार्च को अहमदाबाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होना है। मैच शाम सात बजे से खेला जाएगा। सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को और न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। गत चैंपियन भारतीय टीम खिताब का बचाव करने से एक कदम दूर है, जबकि कीवी टीम अपने पहले टी20 विश्व कप खिताब जीतने की जुगत में है। 
Trending Videos

 

टी20 विश्व कप में भारत-न्यूजीलैंड का सफर
  • भारत ने ग्रुप ए में शामिल था और उसने शुरुआती चरण में अमेरिका, नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड को हराया।
  • भारत ग्रुप स्टेज में शीर्ष पर रहते हुए सुपर आठ में पहुंचा था।
  • सुपर आठ में भारत को पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका से मिली हार थी, लेकिन उनसे जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
  • भारत ने फिर सेमीफाइनल में इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में सात रन से हराया और लगातार दूसरी बार खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक समय बाहर होने की कगार पर था न्यूजीलैंड
  • न्यूजीलैंड की टीम ग्रुप डी में थी। उसने ग्रुप स्टेज में अफगानिस्तान, यूएई और कनाडा को हराया, लेकिन दक्षिण अफ्रीका से हार गया।
  • सुपर आठ में टीम का पहला मैच पाकिस्तान से था जो बारिश में धुल गया था।
  • अगले मैच में कीवियों ने श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल के लिए दावा मजबूत किया।
  • सुपर आठ के मुकाबले में न्यूजीलैंड को इंग्लैंड से हार मिली जिससे उसके अभियान को झटका लगा। उस वक्त टीम बाहर होने के कगार पर पहुंच गई थी।
  • पाकिस्तान को श्रीलंका को 147 रन तक रोकना था जिससे वह नेट रन रेट के आधार पर न्यूजीलैंड को बाहर कर सके, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया और कीवी टीम सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही। 
  • सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने एकतरफा अंदाज में दक्षिण अफ्रीका को हराया और दूसरी बार फाइनल में प्रवेश किया। 

टी20 विश्व कप में भारत और न्यूजीलैंड के मैच का हाल कैसा रहा है?
भारत के लिए फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाला मुकाबला बेहद मुश्किल है। इसकी वजह टी20 विश्व कप का इतिहास है, जो न्यूजीलैंड के पक्ष में है। भारतीय टीम टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ कभी नहीं जीती है। दोनों देशों के बीच अब तक तीन मैच खेले गए हैं और तीनों ही मैचों में न्यूजीलैंड को जीत मिली है। दोनों देशों के बीच पहला मुकाबला टी20 विश्व कप 2007 के दौरान खेला गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 190 रन बनाए थे। भारतीय टीम 180 रन बना सकी थी और 10 रन से मैच हार गई थी। 

दूसरा मैच टी20 विश्व कप 2016 में खेला गया था। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 126 रन बनाए थे। भारतीय टीम की बल्लेबाजी बहुत खराब रही और टीम 79 रन पर सिमट गई और 47 रन से मैच हार गई। दोनों टीमों की टी20 विश्व कप की तीसरी और आखिरी मुलाकात 2021 विश्व कप के दौरान हुई थी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 110 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड ने दो विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाकर मैच आठ विकेट से जीत लिया था। इस तरह टी20 विश्व कप में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली जीत का इंतजार है। 

टी20 में भारत का कीवियों पर पलड़ा भारी
ओवरऑल आंकड़े पर गौर करें तो टी20 में भारतीय टीम का न्यूजीलैंड के खिलाफ पलड़ा भारी है। दोनों देशों के बीच अब तक 30 मैच खेले गए हैं। भारतीय टीम ने 18 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड को 11 मैचों में सफलता मिली है। एक मैच टाई रहा है। विश्व कप से पहले भी न्यूजीलैंड और भारत के बीच पांच मैचों की द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेली गई थी। भारतीय टीम ने अपने घर में हुई इस सीरीज में न्यूजीलैंड को 4-1 से मात दी थी। टीम इंडिया के पास न्यूजीलैंड को आठ मार्च को हराकर जीत का इंतजार समाप्त करने और लगातार दूसरा टी20 विश्व कप का खिताब जीतने वाली पहली टीम बनने का अवसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed