सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND Women vs AUS Women Only Test at Perth Day 1 match highlights and updates

IND W vs AUS W: भारतीय बल्लेबाजों ने किया निराश, पहली पारी में नहीं बन सके 200 रन; ऑस्ट्रेलिया 100+ रन पीछे

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 06 Mar 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
सार

भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला पर्थ में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय महिला टीम ने पहली पारी में 198 रन बनाए। दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट पर 96 रन बना लिए हैं।

IND Women vs AUS Women Only Test at Perth Day 1 match highlights and updates
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : bcci women
विज्ञापन

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला पर्थ में खेला जा रहा है। शुक्रवार को पिंक बॉल टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में तीन विकेट पर 96 रन बना लिए हैं। इससे पहले भारत की पूरी टीम 198 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टीम इंडिया की ओर से जेमिमा रोड्रिग्स ने सर्वाधिक 52 रन बनाए। 
Trending Videos

ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत
ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत पहली पारी में अच्छी नहीं रही। जॉर्जिया वॉल सिर्फ दो रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, फीबी लिचफील्ड भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं और वह नौ रन बनाकर आउट हुईं। कप्तान एलिसा हीली भी 27 गेंदों का सामना करने के बाद 13 रन बनाकर सायली सतघरे का शिकार बनीं। हालांकि, एलिसा पेरी बेहतरीन लय में दिखाई दीं और उन्होंने सात चौके लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेरी क्रीज पर डटीं
दिन का खेल खत्म होने तक पेरी 62 गेंदों का सामना करने के बाद 43 रन बनाकर क्रीज पर डटी हुई हैं। वहीं, एनाबेल सदरलैंड 20 रन बनाकर पेरी का साथ निभा रही हैं। भारत की ओर से गेंदबाजी में सायली सतघरे ने दो विकेट चटकाए, जबकि क्रांति गौड़ ने एक विकेट निकाला। ऑस्ट्रेलिया अभी भारत के स्कोर से 102 रन पीछे है।

जेमिमा के अलावा नहीं चला कोई बल्लेबाज
टॉस गंवाने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारत की पूरी टीम पहली पारी में 198 रन बनाकर ऑलआउट हुई। स्मृति मंधाना बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं और वह चार रन बनाकर आउट हुईं। प्रतिका रावल भी 18 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। शेफाली वर्मा ने कुछ दमदार शॉट्स लगाए, लेकिन वह अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सकीं और 35 रन बनाकर आउट हुईं। हालांकि, जेमिमा रोड्रिग्स बेहतरीन लय में नजर आईं और उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली। जेमिमा ने 84 गेंदों में 52 रनों की दमदार पारी खेली। कप्तान हरमनप्रीत कौर 19 रन बनाने के बाद डार्शी ब्राउन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुईं।

दीप्ति शर्मा भी सिर्फ सात रन ही बना सकीं, जबकि ऋचा घोष 11 रन बनाकर एश्ले गार्डनर की गेंद पर अलाना किंग को कैच देकर पवेलियन लौटीं। स्नेह राणा सिर्फ पांच रन बनाकर आउट हुईं। काश्वी गौतम ने 54 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौकों की मदद से नाबाद 34 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से गेंदबाजी में एनाबेल सदरलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 46 रन देकर 4 विकेट चटकाए। वहीं, लूसी हैमिल्टन ने 31 रन देकर 3 विकेट निकाले। डार्शी ब्राउन ने 41 रन खर्च करते हुए दो विकेट अपने नाम किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed