{"_id":"69aaa6c19789f94a8a0c38ce","slug":"watch-hardik-pandya-s-son-agastya-scolds-him-after-run-out-mahieka-sharma-s-reaction-goes-viral-2026-03-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO: हार्दिक पांड्या के आउट होने पर बेटे ने क्यों लगाई क्लास? माहिका के सामने इस तरह डांटा, सामने आया वीडियो","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
VIDEO: हार्दिक पांड्या के आउट होने पर बेटे ने क्यों लगाई क्लास? माहिका के सामने इस तरह डांटा, सामने आया वीडियो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Swapnil Shashank
Updated Fri, 06 Mar 2026 03:34 PM IST
सार
भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल के दौरान हार्दिक पांड्या के रन आउट होने पर उनके बेटे अगस्त्य का मजेदार रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। माहिका शर्मा ने बेटे को शांत कराया। हार्दिक ने मैच में 12 गेंदों पर 27 रन बनाए और गेंदबाजी में दो विकेट लेकर भारत की सात रन की जीत में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
हार्दिक, माहिका और अगस्त्य
- फोटो : IANS
टी20 विश्वकप 2026 के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। भारत ने सात रन से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। मैच में जहां खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने सुर्खियां बटोरीं, वहीं स्टैंड्स में बैठा एक छोटा सा फैन भी चर्चा का केंद्र बन गया। यह नन्हा फैन और कोई नहीं, बल्कि हार्दिक पांड्या के बेटे अगस्त्य हैं। हार्दिक पांड्या जब रन आउट होकर पवेलियन लौटे तो अगस्त्य इससे खुश नजर नहीं आए। उनके चेहरे पर नाराजगी साफ दिख रही थी। यही पल कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
Trending Videos
हार्दिक, माहिका और अगस्त्य
- फोटो : IANS
अगस्त्य ने पिता को ‘डांट’ दिया!
मैच के दौरान अगस्त्य हार्दिक की गर्लफ्रैंड माहिका शर्मा के साथ स्टैंड्स में बैठकर मैच देख रहे थे। जैसे ही हार्दिक पांड्या रन आउट होकर लौटे, अगस्त्य ने आवाज देकर पहले हार्दिक को बुलाया, फिर इशारों में अपनी नाराजगी जाहिर की। छोटे से बच्चे को शायद उम्मीद थी कि उनके पिता नाबाद लौटेंगे।
अगस्त्य के इस मजेदार रिएक्शन को देखकर आसपास बैठे लोग भी मुस्कुराने लगे। स्थिति को समझते हुए माहिका शर्मा ने बेटे को शांत कराने की कोशिश की। उनका यह रिएक्शन भी कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

When Hardik Pandya got out his son was angry on him.
— Dive (@crickohlic) March 6, 2026
Watch the child's reaction 😭 pic.twitter.com/jxteFYv0lN
विज्ञापन
विज्ञापन
हार्दिक, माहिका और अगस्त्य
- फोटो : IANS
हार्दिक की छोटी, लेकिन अहम पारी
मैदान पर हार्दिक पांड्या ने भले ही ज्यादा देर बल्लेबाजी नहीं की, लेकिन उनकी 12 गेंदों पर 27 रन की तेज पारी भारत के लिए बेहद अहम साबित हुई। इस छोटी लेकिन प्रभावी पारी की बदौलत भारत ने सात विकेट पर 253 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस बड़े स्कोर ने इंग्लैंड पर शुरुआत से ही दबाव बना दिया। हालांकि इंग्लैंड की ओर से जैकब बेथेल ने शानदार शतक लगाकर मैच को रोमांचक बना दिया था।

माहिका, अगस्त्य और हार्दिक
- फोटो : IANS
गेंदबाजी में भी निभाई बड़ी भूमिका
हार्दिक पांड्या ने गेंद से भी टीम के लिए अहम योगदान दिया। जब इंग्लैंड के बल्लेबाज तेजी से रन बना रहे थे और लक्ष्य की ओर बढ़ते दिख रहे थे, तब हार्दिक और जसप्रीत बुमराह ने मिलकर मैच का रुख बदल दिया। खासतौर पर बुमराह का 18वां ओवर मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ, जिसमें उन्होंने सिर्फ छह रन दिए। इसके बाद हार्दिक ने 19वें ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए केवल नौ रन खर्च किए और सैम करन का अहम विकेट भी हासिल किया।
भारत ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी
भारत की ओर से गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह (4 ओवर में 33 रन, 1 विकेट), हार्दिक पांड्या (4 ओवर में 38 रन, 2 विकेट) और अक्षर पटेल (3 ओवर में 35 रन, 1 विकेट) ने अहम भूमिका निभाई। इंग्लैंड की टीम 246 रन ही बना सकी और भारत ने सात रन से जीत हासिल कर फाइनल में जगह बना ली। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम का खिताब जीतने का सपना और मजबूत हो गया।