सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ Ahmedabad Weather Forecast Reserve Day narendra modi stadium T20 World Cup Final Weather

IND vs NZ Weather Report: मैच के दिन बारिश की कितनी संभावना, क्या फाइनल के लिए है रिजर्व डे? जानें पूर्वानुमान

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Sovit Chaturvedi Updated Fri, 06 Mar 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
सार

Ahmedabad Weather Forecast, IND vs NZ T20 WC 2026 Final: भारतीय टीम टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम करने से एक कदम दूर है। भारत का सामना अब न्यूजीलैंड से होगा। ये मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा। आइए जानते हैं कि फाइनल के लिए अहमदाबाद का मौसम कैसा रहेगा...

IND vs NZ Ahmedabad Weather Forecast Reserve Day narendra modi stadium T20 World Cup Final Weather
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

टी20 विश्व कप 2026 का संस्करण अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है। दो फाइनलिस्ट टीमें तय हो गई हैं और रविवार को यह पता चल जाएगा कि इस टूर्नामेंट का विजेता कौन है। फाइनल में गत चैंपियन भारत का सामना न्यूजीलैंड से है। दोनों टीमों ने सेमीफाइनल में अपने-अपने मुकाबले जीतकर खिताबी मैच में प्रवेश किया है और अब आठ मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मैच खेला जाएगा। 
Trending Videos

कैसा रहा भारत का सफर?
  • भारत ग्रुप ए में शामिल था और उसने शुरुआती चरण में अमेरिका, नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड को हराया।
  • भारत ग्रुप स्टेज में शीर्ष पर रहते हुए सुपर आठ में पहुंचा था।
  • सुपर आठ में भारत को पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका से मिली हार थी, लेकिन उनसे जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
  • भारत ने फिर सेमीफाइनल में इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में सात रन से हराया और लगातार दूसरी बार खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक समय बाहर होने की कगार पर था न्यूजीलैंड
  • न्यूजीलैंड की टीम ग्रुप डी में थी। उसने ग्रुप स्टेज में अफगानिस्तान, यूएई और कनाडा को हराया, लेकिन दक्षिण अफ्रीका से हार गया।
  • सुपर आठ में टीम का पहला मैच पाकिस्तान से था जो बारिश में धुल गया था।
  • अगले मैच में कीवियों ने श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल के लिए दावा मजबूत किया।
  • सुपर आठ के मुकाबले में न्यूजीलैंड को इंग्लैंड से हार मिली जिससे उसके अभियान को झटका लगा। उस वक्त टीम बाहर होने के कगार पर पहुंच गई थी।
  • पाकिस्तान को श्रीलंका को 147 रन तक रोकना था जिससे वह नेट रन रेट के आधार पर न्यूजीलैंड को बाहर कर सके, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया और कीवी टीम सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही। 
  • सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने एकतरफा अंदाज में दक्षिण अफ्रीका को हराया और दूसरी बार फाइनल में प्रवेश किया। 

आईसीसी ने रखा है रिजर्व डे
फाइनल के दिन अहमदाबाद का मौसम कैसा रहेगा इस पर सभी की नजरें हैं, लेकिन मौसम का हाल बताने से पहले यह जानना जरूरी है कि आईसीसी ने खिताबी मुकाबले के लिए रिजर्व डे रखा है। दिलचस्प बात यह है कि फाइनल के लिए कटऑफ समय भी ज्यादा है। आईसीसी ने इस मुकाबले के लिए 120 मिनट का अतिरिक्त समय भी रखा है। अगर आठ मार्च को बारिश के कारण मैच नहीं हो सका या मुकाबले के बीच में व्यवधान आया तो मैच अगले दिन यानी नौ मार्च को होगा। अगर मैच शुरू होने के बाद बारिश हुई तो रिजर्व डे के दिन मुकाबला वहीं से शुरू होगा, जहां रोका गया था।

मैच के दिन क्या है मौसम का पूर्वानुमान?
फैंस के लिए राहत की बात यह है कि आठ मार्च यानी रविवार को अहमदाबाद में बारिश की संभावना ना के बराबर है। मौसम विभाग के अनुसार, अहमदाबाद में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि, गर्मी खिलाड़ियों के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है क्योंकि दिन के समय अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है, लेकिन मैच शाम को सात बजे से होगा और तब तक धूप जा चुकी होगी और अधिकतम तापमान में भी चार-पांच डिग्री की गिरावट की संभावना है।





विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed