सब्सक्राइब करें

'बापू बल्लेबाजों के लिए हानिकारक': अक्षर का 24 मीटर पीछे दौड़कर लिया कैच देखा! क्यों याद आया 2024 का विश्वकप?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Swapnil Shashank Updated Fri, 06 Mar 2026 12:24 PM IST
सार

भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल में अक्षर पटेल की शानदार फील्डिंग ने मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने 24 मीटर दौड़कर हैरी ब्रूक का कैच पकड़ा और विल जैक्स के विकेट में भी अहम भूमिका निभाई। इन कैचों की तुलना टी20 विश्वकप 2024 में अक्षर और सूर्यकुमार यादव के मैच बदलने वाले कैचों से की जा रही है।

विज्ञापन
“Bapu Is Dangerous For Batters”: Axar Patel’s 24-Metre Running Catch Sparks Memories Of 2024 T20 World Cup
अक्षर और दुबे ने मिलकर विल जैक्स का कैच लिया - फोटो : IANS
टी20 विश्वकप 2026 के सबसे रोमांचक मैचों में से एक मैच गुरुवार को खेला गया। मुंबई के वानखेड़े में खेले गए सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को हाईस्कोरिंग मैच में सात रन से तो हराया, लेकिन भारतीय फैंस की सांसें अटक गई थीं। जेकब बेथेल के वन मैन आर्मी शो ने लगभग भारत से जीत छीन ही ली थी, लेकिन क्रंच मोमेंट में सूझबूझ ने टीम इंडिया को जीत दिलाई। इस मैच में सबसे खास बात टीम इंडिया की फील्डिंग रही। अक्षर पटेल ने मुश्किल कैच लपके और भारत की जीत सुनिश्चित की। अक्षर का तीन कैचों में योगदान रहा, जिसमें से दो तो काफी मुश्किल थे। इन्हें कैच ऑफ द टूर्नामेंट भी कहा जा रहा है। अक्षर के इन कैचों की तुलना 2024 टी20 विश्वकप से की जा रही है। ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर्स स्टार स्पोर्ट्स ने तो अक्षर के कैचों का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- बापू बल्लेबाजों के लिए हानिकारक है।


Trending Videos
“Bapu Is Dangerous For Batters”: Axar Patel’s 24-Metre Running Catch Sparks Memories Of 2024 T20 World Cup
अक्षर ने 24 मीटर पीछे भागकर ब्रूक का कैच लपका - फोटो : IANS
दरअसल, अक्षर ने बुमराह के पहले ओवर की पहली गेंद पर ब्रूक का कैच 24 मीटर पीछे दौड़ते हुए और डाइव लगाते हुए लपका। इस कैच ने ब्रूक की अहम विकेट दिलाई और मैच कुछ हद तक भारत की ओर मुड़ा, क्योंकि ब्रूक इस टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में रहे हैं। इसके बाद एक वक्त विल जैक्स और जेकब बेथेल मैदान पर जम गए और 39 गेंद में 77 रन की साझेदारी कर डाली। दोनों ने चौके-छक्कों की बरसात कर दी थी। तभी अर्शदीप की फुल टॉस गेंद को जैक्स ने डीप पॉइंट पर खेला। वहां बाउंड्री लाइन पर खड़े अक्षर ने 21 मीटर कवर किया और दौड़ते हुए कैच लपका। हालांकि, उनकी स्पीड इतनी थी कि उन्हें लगा कि वह बाउंड्री लाइन के पार चले जाएंगे। अक्षर ने सूझबूझ दिखाते हुए बाउंड्री लाइन के पार जाने से पहले गेंद को शिवम दुबे की ओर टॉस कर दिया और दुबे ने कैच को कम्प्लीट किया। इस तरह खतरनाक विल जैक्स 20 गेंद में 35 रन बनाकर आउट हुए। यह दोनों कैच क्रंच मोमेंट पर आए और दो अहम इंग्लिश खिलाड़ी पवेलियन लौटे। इसने मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
“Bapu Is Dangerous For Batters”: Axar Patel’s 24-Metre Running Catch Sparks Memories Of 2024 T20 World Cup
2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सुपर-8 मैच में अक्षर ने मार्श का कैच एक हाथ से लपका - फोटो : Twitter
क्यों याद आया टी20 विश्वकप 2024
अब अक्षर के कैच की तुलना 2024 में भारत की खिताबी जीत में अहम योगदान देने वाले दो कैचों से हो रही है। पहला कैच खुद अक्षर का था और दूसरा सूर्यकुमार यादव का। दरअसल, 2024 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सुपर-8 का 51वां मुकाबला खेला गया था। सेंट लूसिया में खेले गए इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 205 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट पर वॉर्नर के रूप में पहला झटका लगा था। हालांकि, इसके बाद ट्रेविस हेड और कप्तान मिचेल मार्श मैदान पर जम गए थे। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए ताबड़तोड़ 81 रन जोड़े। हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई पारी के नौवें ओवर में कुलदीप यादव की गेंद पर मार्श ने लंबा शॉट खेला। पर गेंद बाउंड्री लाइन पर खड़े अक्षर के हाथों में चिपक गई। अक्षर ने वह कैच एक हाथ से लपका था। यह मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ था भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हरा दिया था। स्टार स्पोर्ट्स ने इसका वीडियो भी शेयर किया है।
 
“Bapu Is Dangerous For Batters”: Axar Patel’s 24-Metre Running Catch Sparks Memories Of 2024 T20 World Cup
सूर्यकुमार का मैच बदलने वाला कैच 2024 टी20 विश्वकप के फाइनल में - फोटो : Twitter
वहीं, टी20 विश्वकप का दूसरा कैच, जिससे अक्षर के कैच की तुलना हो रही है, वह है सूर्यकुमार का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में लिया गया कैच। फाइनल में भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 176 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 19 ओवर में छह विकेट गंवाकर 161 रन बना लिए थे। केशव महाराज और डेविड मिलर क्रीज पर थे और जीत के लिए छह गेंद में 16 रन की दरकार थी। मिलर आमतौर पर ऐसे मैच निकाल लेते हैं और उनको आउट करना बेहद जरूरी था। हार्दिक की पहली ही गेंद पर मिलर ने लॉन्ग ऑफ पर शॉट खेला, लेकिन वहां खड़े सूर्यकुमार ने बाउंड्री लाइन पर गजब का करतब दिखाते हुए बेहतरीन कैच लपका। यह टर्निंग पॉइंट साबित हुआ और भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर खिताब जीता था। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed