{"_id":"69a9bbbd25b49a54b0053077","slug":"ind-vs-eng-result-t20-world-cup-2026-semi-final-india-vs-england-match-key-highlights-records-analysis-2026-03-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चौथी बार फाइनल में भारत: अक्षर-बुमराह ने किस तरह इंग्लैंड के हाथ से छीनी बाजी? खिताब से एक कदम दूर टीम इंडिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चौथी बार फाइनल में भारत: अक्षर-बुमराह ने किस तरह इंग्लैंड के हाथ से छीनी बाजी? खिताब से एक कदम दूर टीम इंडिया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Thu, 05 Mar 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
सार
भारतीय टीम ने इंग्लैंड को सात रन से हराकर टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है। गत चैंपियन भारत खिताब का बचाव करने से अब एक कदम दूर रह गया है। भारत का खिताबी मुकाबले में सामना आठ मार्च को अहंमदाबाद में न्यूजीलैंड से होगा।
टी20 विश्व कप 2026
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंच गई है। भारत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हरा दिया है। भारत ने इस तरह चौथी बार टी20 विश्व कप के खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया है। भारतीय टीम इससे पहले 2007, 2014 और 2024 में फाइनल में जगह बना चुकी है। भारत के लिए इस मैच में संजू सैमसन ने दमदार प्रदर्शन किया, लेकिन मैच का रुख अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह ने पलटा।
Trending Videos
बेथेल का शतक भी नहीं दिला सका जीत
भारत ने सैमसन की अगुआई में बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 253 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने भी मजबूत बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और जैकब बेथेल ने शतक लगाया, लेकिन टीम फिर भी लक्ष्य से पीछे रह गई। इंग्लैंड की टीम निर्धारित ओवर में सात विकेट पर 246 रन ही बना सकी। इस तरह भारत ने सात रन से यह मुकाबला अपने नाम किया। बेथेल 48 गेंदों पर आठ चौकों और सात छक्कों की मदद से 105 रन बनाकर आउट हुए। भारत के लिए हार्दिक पांड्या ने दो विकेट लिए, जबकि अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला।

बेथेल और जैक्स की साझेदारी ने भारत की मुश्किलें बढ़ाई
लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 95 रन के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए थे। लग रहा था कि भारतीय टीम आसानी से यह मुकाबला अपने नाम कर लेगी, लेकिन बेथेल ने विल जैक्स के साथ मिलकर साझेदारी निभाई और भारत के लिए मुश्किलें बढ़ा दी। जैक्स और बेथेल ने पांचवें विकेट के लिए 39 गेंदों पर 77 रनों की साझेदारी की। अर्शदीप सिंह ने इस साझेदारी का अंत किया। अर्शदीप ने जैक्स को अपना शिकार बनाया जो 20 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 35 रन बनाए। इसके बाद भी बेथेल टिके रहे और उन्होंने सैम करन के साथ छठे विकेट के लिए 50 रन जोड़े। हार्दिक पांड्या ने करन को आउट किया जो 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

अक्षर का कैच और बुमराह के स्पैल ने पलटा पासा
लक्ष्य का पीछा करते हुए बेथेल ने इंग्लैंड की टीम को सुखद स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया था। असंभव लग रहे लक्ष्य को बेथेन बौना साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे थे, लेकिन एक बार फिर टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपने स्पैल से इंग्लैंड को चौंका दिया। भारत अगर फाइनल में जगह बना सका तो इसका श्रेय बुमराह और अक्षर पटेल को जाता है।
बुमराह इस मैच में अपना पहला ओवर डालने आए। उनके सामने इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक थे जो बेहतरीन फॉर्म में थे। ब्रूक की मंशा थी कि बुमराह पर शुरू से ही दबाव बनाया जाए और उन्होंने बाउंड्री के लिए शॉट लगाया। हालांकि, अक्षर पटेल भागकर शानदार कैच लपकने में सफल रहे जिससे ब्रूक सात रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अक्षर यहीं नहीं रुके और उन्होंने विल जैक्स का कैच पकड़ने में बेहतरीन फुर्ती दिखाई। 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर अर्शदीप सिंह ने विल जैक्स को आउट कराया। अक्षर पटेल ने शानदार कैच लपका।

18वें ओवर में पिछड़ा इंग्लैंड
इंग्लैंड को 18 गेंदों में 45 रन चाहिए थे और कप्तान सूर्यकुमार ने यह अहम ओवर डालने के लिए बुमराह को भेजा। आमतौर पर बुमराह 19वां ओवर डालने आते हैं, लेकिन इस मैच में रणनीति बदली गई। बुमराह भी अपने कप्तान की उम्मीदों पर खरे उतरे और उन्होंने महज छह रन दिए। 18 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर पांच विकेट पर 215 रन था और उसे 12 गेंदों पर 39 रन चाहिए थे।

आखिरी दो ओवर की कहानी
- 19वां ओवर डालने हार्दिक पांड्या आए।
- बेथेल ने हार्दिक की पहली गेंद पर छक्का लगाया और महज 45 गेंदों पर शतक पूरा किया।
- दूसरी गेंद पर एक रन आया और तीसरी गेंद पर सैम करन तिलक को कैच थमा बैठे।
- जैमी ओवरटन नए बल्लेबाज के तौर पर उतरे और उन्होंने चौथी गेंद पर एक रन लिया।
- बेथेल ने फिर पांचवीं गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक ओवरटन को दी। अंतिम गेंद पर कोई रन नहीं आया।
- अब आखिरी ओवर में इंग्लैंड को 30 रन चाहिए थे और स्ट्राइक पर बेथेल थे।
- भारत के लिए 20वां ओवर डालने शिवम दुबे आए जिन्हें इस मैच में पहली बार गेंद सौंपी गई।
- पहली गेंद पर दो रन चुराने के चक्कर में बेथेल अपने विकेट गंवा बैठे।
- दूसरी और तीसरी गेंद पर एक-एक रन आया। शिवम ने अगली गेंद वाइड फेंकी।
- चौथी गेंद पर आर्चर ने छक्का लगाया और दुबे ने फिर अगली गेंद वाइड डाल दी।
- आर्चर ने पांचवीं और छठी गेंद पर लगातार दो छक्के लगाए, लेकिन मैच इंग्लैंड के हाथ से निकल चुका था।
सैमसन ने लगातार दूसरे मैच में दिखाया दम
इससे पहले, इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। भारत के लिए एक बार फिर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत की। सैमसन ने पहले ही ओवर में जोफ्रा आर्चर पर एक चौका और एक छक्का जड़कर अपने इरादे जाहिर कर दिए थे। अभिषेक हालांकि, एक बार फिर सस्ते में आउट हुए जिसके बाद सैमसन पर दबाव बढ़ा। अभिषेक के आउट होने के बाद सैमसन ने ईशान किशन के साथ मिलकर साझेदारी बनाई। इन दोनों बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के गेंदबाजों पर ताबड़तोड़ हमले किए और भारत की रन गति को तेज रखा। ईशान और सैमसन के बीच दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों पर 97 रनों की साझेदारी की और इसमें अधिक योगदान सैमसन का रहा।
सैमसन ने 26 गेंदों पर टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पांचवां अर्धशतक लगाया। सैमसन धीरे-धीरे शतक की ओर बढ़ रहे थे और लग रहा था कि पिछले मैच में जो कमी रह गई वो इस मैच में पूरी हो जाएगी। यानी सैमसन इस मैच में शतक बनाने में सफल रहेंगे, लेकिन विल जैक्स की गेंद पर वह फिल सॉल्ट को कैच थमा बैठे। सैमसन 42 गेंदों पर आठ चौकों और सात छक्कों की मदद से 89 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, शिवम दुबे ने 25 गेंदों पर 43, ईशान किशन ने 39, हार्दिक पांड्या ने 27 और तिलक वर्मा ने 21 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड की ओर से विल जैक्स और आदिल राशिद को दो-दो विकेट मिले, जबकि जोफ्रा आर्चर को एक सफलता मिली।