{"_id":"69aa578ffff8594053019217","slug":"he-was-the-difference-bumrah-earns-massive-praise-as-india-reach-second-straight-t20-world-cup-final-2026-03-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किसने अंतर पैदा किया: बुमराह की घातक गेंदबाजी, अक्षर का कैच या फिर संजू की बल्लेबाजी? दिग्गजों ने अपनी राय रखी","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
किसने अंतर पैदा किया: बुमराह की घातक गेंदबाजी, अक्षर का कैच या फिर संजू की बल्लेबाजी? दिग्गजों ने अपनी राय रखी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Swapnil Shashank
Updated Fri, 06 Mar 2026 09:57 AM IST
विज्ञापन
सार
भारत ने टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को सात रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। संजू सैमसन की शानदार बल्लेबाजी, जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी और अक्षर पटेल की बेहतरीन फील्डिंग ने मैच का रुख भारत की तरफ मोड़ दिया। क्रिकेट जगत ने टीम इंडिया की जमकर तारीफ की।
भारत लगातार दूसरे टी20 विश्वकप फाइनल में
- फोटो : IANS
विज्ञापन
विस्तार
टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को सात रन से हराकर लगातार दूसरे टी20 विश्व कप फाइनल में जगह बना ली। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 253 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और फिर इंग्लैंड को 246/7 पर रोक दिया। यह मुकाबला इतना रोमांचक रहा कि आखिरी ओवर में जाकर परिणाम निकला। इंग्लैंड की ओर से जेकब बेथेल ने शानदार शतक लगाकर मैच को बेहद रोमांचक बना दिया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने अंत में संयम दिखाते हुए जीत अपने नाम कर ली। इस जीत के बाद क्रिकेट जगत के कई दिग्गज खिलाड़ियों और प्रशासकों ने टीम इंडिया की जमकर तारीफ की। खास तौर पर जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी, संजू सैमसन की बल्लेबाजी और अक्षर पटेल की फील्डिंग को मैच का बड़ा कारण बताया गया। भारत अब फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा। यह मुकाबला आठ मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
Trending Videos
बुमराह की गेंदबाजी बनी जीत का सबसे बड़ा कारण?
इस मुकाबले में जहां लगभग 500 रन बने, वहीं जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी सबसे ज्यादा चर्चा में रही। उन्होंने बेहद दबाव भरे ओवरों में शानदार नियंत्रण दिखाया और इंग्लैंड की रन गति पर ब्रेक लगा दिया। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने बुमराह को मैच का असली अंतर बताया। उन्होंने लिखा, '500 रन के इस मैच में मेरा मैन ऑफ द मैच जसप्रीत बुमराह है। उनकी इकॉनमी 8.25 रही। वही इस मुकाबले में असली फर्क साबित हुए।'
वहीं यूसुफ पठान ने भी बुमराह के 18वें ओवर को मैच का टर्निंग पॉइंट बताया। उन्होंने कहा, 'संजू सैमसन ने शानदार पारी खेली, अक्षर पटेल ने फील्डिंग में कमाल किया और जसप्रीत बुमराह का 18वां ओवर मैच बदलने वाला रहा।'

संजू सैमसन की पारी ने दिलाई मजबूत शुरुआत
भारत की जीत की नींव संजू सैमसन की शानदार बल्लेबाजी से पड़ी। उन्होंने आक्रामक अंदाज में रन बनाते हुए टीम को तेज शुरुआत दिलाई और इंग्लैंड के गेंदबाजों को दबाव में डाल दिया। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने सैमसन की पारी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'क्या शानदार जीत! भारत ने इंग्लैंड को हराकर टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई। संजू सैमसन की शानदार पारी और शिवम दुबे, ईशान किशन व हार्दिक पांड्या का अच्छा सहयोग इस जीत की बड़ी वजह रहा।'
पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी टीम की तारीफ करते हुए लिखा, 'यह बड़े मैच का असली मिजाज है, निडर क्रिकेट, मजबूत मानसिकता और शानदार टीमवर्क। संजू सैमसन और जैकब बेथेल दोनों ने शानदार खेल दिखाया।'

अक्षर पटेल की फील्डिंग ने पलटा मैच
मैच में बल्लेबाजी और गेंदबाजी के अलावा फील्डिंग ने भी बड़ा फर्क पैदा किया। खासकर अक्षर पटेल के दो शानदार कैच ने इंग्लैंड की लय तोड़ दी। पूर्व विकेटकीपर श्रीवत्स गोस्वामी ने कहा, 'अक्षर पटेल की कैचिंग ही असली फर्क रही। हमने बहुत चौके-छक्के देखे, 14 विकेट गिरे, लेकिन अक्षर के दो कैच ने मैच का रुख भारत की तरफ मोड़ दिया।'
पूर्व बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने भी अक्षर की फील्डिंग की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'अक्षर पटेल का प्रदर्शन शानदार रहा। उनकी फील्डिंग जीत और हार के बीच का फर्क साबित हुई।'

टीम इंडिया के सामूहिक प्रदर्शन की हुई सराहना
इस मुकाबले में सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं बल्कि पूरी टीम ने शानदार योगदान दिया। शिवम दुबे, तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या ने भी अहम समय पर अच्छा प्रदर्शन किया। बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मनहास ने टीम की सराहना करते हुए कहा, टक्या शानदार मैच था। इंग्लैंड ने भी बेहतरीन खेल दिखाया। संजू सैमसन शानदार रहे और हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल सभी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।'
पूर्व खिलाड़ी केदार जाधव ने भी टीम इंडिया की तारीफ करते हुए लिखा, 'फाइनल में पहुंच गए! टीम इंडिया ने प्रतिभा, दृढ़ता और टीम स्पिरिट का शानदार प्रदर्शन किया। पूरा देश आपके साथ है।'

विदेशी खिलाड़ियों ने भी की मुकाबले की तारीफ
इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले ने सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों का ध्यान खींचा। श्रीलंका के ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज ने इस मैच को शानदार बताया। उन्होंने कहा, 'क्या जबरदस्त मैच था। इंग्लैंड ने शानदार चेज किया और बेथेल ने बेहतरीन पारी खेली। लेकिन भारत ने आखिरकार मैच निकाल लिया। फाइनल भी शानदार होने की उम्मीद है।'
आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने भी दोनों टीमों की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'भारत को इस रोमांचक जीत के लिए बधाई। इंग्लैंड ने 253 का शानदार पीछा किया। दोनों टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।'

लगातार दूसरा टी20 वर्ल्ड कप फाइनल
भारत की यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि टीम लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची है। पूर्व भारतीय कप्तान अंजुम चोपड़ा ने इस मुकाबले को यादगार बताया। उन्होंने कहा, 'विश्वास और राहत दोनों! 253 रन बनाने के बाद भारत ने 7 रन से जीत हासिल की। वानखेड़े में एक और रन-फेस्ट देखने को मिला।' अब टीम इंडिया की नजर खिताब पर है। अगर भारत फाइनल में न्यूजीलैंड को हराने में सफल रहता है तो यह जीत भारतीय क्रिकेट के लिए एक और ऐतिहासिक पल बन सकती है।