सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Sanju Samson Praised by Ian Bishop: “You Are Speaking Like a True Leader” After India’s T20 World Cup Heroics

T20 World Cup: 'आप एक सच्चे लीडर की तरह बात कर रहे', दिग्गज कमेंटेटर इयान बिशप ने क्यों की सैमसन की तारीफ?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Swapnil Shashank Updated Fri, 06 Mar 2026 02:06 PM IST
विज्ञापन
सार

संजू सैमसन की यह लगातार दूसरी मैच विजयी पारी थी। इसलिए जब वह प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार लेने पहुंचे तो प्रेजेंटर के तौर पर मौजूद वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी इयान बिशप ने उनकी जमकर तारीफ की। इसके बाद सैमसन ने कुछ ऐसा कहा जिससे बिशप भावुक हो गए और उन्होंने संजू को लीडर बता दिया।

Sanju Samson Praised by Ian Bishop: “You Are Speaking Like a True Leader” After India’s T20 World Cup Heroics
इयान बिशप ने सैमसन की तारीफ की - फोटो : IANS/ANI
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को सात रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। संजू सैमसन ने लगातार दूसरा अर्धशतक लगाया और उन्हें उनकी विस्फोटक पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 
Trending Videos


संजू सैमसन की यह लगातार दूसरी मैच विजयी पारी थी। इसलिए जब वह प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार लेने पहुंचे तो प्रेजेंटर के तौर पर मौजूद वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी इयान बिशप ने उनकी जमकर तारीफ की। बिशप ने सैमसन को लगातार दूसरे प्लेयर ऑफ द मैच के लिए बधाई दी। इसके जवाब में सैमसन ने कहा, 'जीत का सारा श्रेय जसप्रीत बुमराह को जाता है। वह एक विश्वस्तरीय गेंदबाज हैं। ऐसे गेंदबाज जेनरेशन में एक बार आते हैं। उनका इस मैच में प्रदर्शन ऐसा ही था। प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड असल में उन्हें जाना चाहिए। अगर हमने डेथ ओवर्स में वैसी बॉलिंग नहीं की होती, तो मुझे लगता है कि मैं यहां खड़ा नहीं होता।'  सैमसन की इस बात को सुनकर इयान बिशप काफी प्रभावित हुए और उन्हें एक सच्चा लीडर बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय टीम की जीत में संजू सैमसन ने बल्ले से तो जसप्रीत बुमराह ने गेंद से अहम भूमिका निभाई। संजू सैमसन ने 42 गेंदों पर 7 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 89 रन बनाए, जबकि बुमराह ने चार ओवरों में मात्र 33 रन देकर दो विकेट लिए। इसमें 16वें और 18वें ओवर में क्रमश: आठ और छह रन दिए। इन दो ओवरों ने मैच का पलड़ा भारत की तरफ मोड़ दिया। अगर बुमराह के ओवर के किफायती नहीं रहे होते तो भारतीय टीम ये मैच गंवा सकती थी। इसीलिए संजू ने बुमराह की तारीफ की। 

मैच पर नजर डालें तो भारत ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन के 42 गेंदों पर बनाए गए 89 रन की मदद से 253 रन बनाए थे। जैकब बेथेल के 48 गेंदों पर सात छक्कों और आठ चौकों की मदद से खेली गई 105 रन की यादगार पारी के बावजूद इंग्लैंड सात विकेट पर 246 रन ही बना सकी और मैच सात रन से हार गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed