{"_id":"69aae372b368ff13bf0898f4","slug":"ind-vs-nz-t20-world-cup-2026-final-form-of-these-three-players-has-become-a-headache-for-team-india-analysis-2026-03-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: फाइनल से पहले भारत की बढ़ी मुश्किलें, टीम इंडिया के लिए सिरदर्द बनी इन तीन खिलाड़ियों की खराब फॉर्म","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: फाइनल से पहले भारत की बढ़ी मुश्किलें, टीम इंडिया के लिए सिरदर्द बनी इन तीन खिलाड़ियों की खराब फॉर्म
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Fri, 06 Mar 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
सार
भारतीय टीम टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंच गई है, लेकिन उसके कुछ खिलाड़ी अभी भी लय में नहीं है। इन खिलाड़ियों में प्रमुख रूप से अभिषेक शर्मा, वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह के नाम शामिल हैं।
वरुण, अभिषेक और अर्शदीप
- फोटो : IANS
विज्ञापन
विस्तार
टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। भारतीय टीम ने गुरुवार को दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को सात रनों से हराया। भारतीय टीम ने कुल चौथी और लगातार दूसरी बार फाइनल का टिकट हासिल किया है। हालांकि, खिताबी मैच से पहले उसकी चिंता बढ़ गई है क्योंकि अभिषेक शर्मा, वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह की खराब फॉर्म टीम के लिए सिरदर्द बनी हुई है।
Trending Videos
लगातार महंगे साबित हो रहे हैं वरुण
इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में वरुण ने अपने चार ओवर के स्पैल में 64 रन खर्च किए थे और उनके खाते में सिर्फ एक विकेट आया था। वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ करो या मरो मैच में भी वरुण काफी महंगे साबित हुए थे। वरुण ने चार ओवर में 40 रन दिए थे और सिर्फ एक ही विकेट निकाल सके थे। सुपर-8 राउंड में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी वरुण की कहानी कुछ ऐसी ही रही थी। इस टीम के बल्लेबाजों ने वरुण के चार ओवर के स्पैल में 47 रन बनाए थे। वरुण के लिए पिछले कुछ मुकाबले बेहद निराशाजनक रहे हैं। सबसे अहम बात यह है कि वरुण बड़ी टीमों और अहम मुकाबलों में छाप नहीं छोड़ सके हैं।

ऑफ स्पिनरों के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं अभिषेक
अभिषेक शर्मा के लिए तो टी20 वर्ल्ड कप 2026 किसी बुरे सपने की तरह रहा है। सात पारियों में अभिषेक कुल मिलाकर 89 रन ही बना सके हैं। ग्रुप स्टेज में खेले तीन मुकाबलों में अभिषेक का खाता तक नहीं खुल सका था। सुपर-8 राउंड में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभिषेक 15 रन ही बना सके थे। जिम्बाब्वे के खिलाफ अभिषेक ने 30 गेंदों में 55 रनों की दमदार पारी खेली थी। इस पारी के बाद लगा था कि अभिषेक अपने रंग में लौट आए हैं। हालांकि, वेस्टइंडीज और फिर सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ अभिषेक का बल्ला एक बार फिर खामोश रहा।

दूसरे छोर से साथ नहीं दे पा रहे अर्शदीप
अर्शदीप सिंह की हालिया फॉर्म भी फाइनल मुकाबले से पहले भारतीय टीम के लिए चिंता का सबब बन गई है। अर्शदीप ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में अपने चार ओवर के स्पेल में 51 रन खर्च कर दिए थे। वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मुकाबले में भी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने बिना कोई विकेट चटकाए 43 रन दिए थे। इतना ही नहीं अर्शदीप लगातार वाइड गेंद भी फेंक रहे हैं। टीम इंडिया टी20 विश्व कप 2026 में पांच मुख्य गेंदबाजों के साथ खेलती नजर आई है। यही वजह है कि अर्शदीप की खराब फॉर्म भारतीय टीम का गणित बिगाड़ रही है।