सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sanju Samson among eight nominees for T20WC Player of the Tournament

T20 WC: विश्वकप में भारत का दबदबा, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की दौड़ में संजू सैमसन शामिल; ICC ने जारी की लिस्ट

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 06 Mar 2026 04:57 PM IST
विज्ञापन
सार

आईसीसी ने टी20 विश्व कप 2026 के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए नामित खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है। इसमें भारत से संजू सैमसन का नाम शामिल है।

Sanju Samson among eight nominees for T20WC Player of the Tournament
संजू सैमसन - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार को टी20 विश्व कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए आठ खिलाड़ियों को नामित किया है। इस सूची में भारत के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन का नाम भी शामिल है। पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रदर्शन दमदार रहा है और फाइनल तक के सफर में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा साफ नजर आया है।
Trending Videos


ये भी पढ़ें: T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड मैच से पहले होगा समापन समारोह, अहमदाबाद में रिकी मार्टिन बिखेरेंगे जलवा
विज्ञापन
विज्ञापन

Sanju Samson among eight nominees for T20WC Player of the Tournament
संजू सैमसन - फोटो : PTI
सैमसन ने दिखाया दम
सैमसन ने टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में मौका नहीं मिलने के बाद जब टीम में जगह बनाई तो अपने बल्ले से धमाका कर दिया। उन्होंने लगातार दो मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता और भारत को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। सेमीफाइनल में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 42 गेंदों में 89 रनों की शानदार पारी खेली, जिसकी बदौलत भारत ने रोमांचक मुकाबले में सात रन से जीत दर्ज की। इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ वर्चुअल क्वार्टरफाइनल में सैमसन ने 50 गेंदों में 97 रन बनाकर टीम को पांच विकेट से जीत दिलाई। अब तक सैमसन ने टूर्नामेंट में खेले चार मैचों में 232 रन बनाए हैं। उनका औसत 77.33 और स्ट्राइक रेट 201.73 का रहा है, जो उनके आक्रामक और मैच जिताऊ प्रदर्शन को दर्शाता है।

Sanju Samson among eight nominees for T20WC Player of the Tournament
साहिबजादा फरहान - फोटो : IANS
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की दौड़ में ये खिलाड़ी भी शामिल
इस पुरस्कार की दौड़ में सैमसन के अलावा इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स, पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान, दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी और कप्तान एडेन मार्करम, न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रवींद्र, विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सीफर्ट और अमेरिका के गेंदबाज शैडली वान स्कालविक शामिल हैं।

पाकिस्तान के फरहान ने टूर्नामेंट में छह पारियों में 383 रन बनाकर एक ही टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया है। वहीं, इंग्लैंड के विल जैक्स ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ मैचों में 226 रन और नौ विकेट लिए हैं। दक्षिण अफ्रीका के एनगिडी ने सात मैचों में 12 विकेट लेकर अपनी टीम की गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती दी, जबकि कप्तान मार्करम ने आठ मैचों में 286 रन बनाए। न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 128 रन और 11 विकेट लिए हैं। हालांकि, अमेरिका की टीम ग्रुप चरण से आगे नहीं बढ़ सकी, लेकिन तेज गेंदबाज स्कालविक ने सिर्फ चार मैचों में 13 विकेट लेकर सबको प्रभावित किया। वहीं न्यूजीलैंड के टिम सिफर्ट ने आठ मैचों में 274 रन बनाकर टीम को फाइनल तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई।

Sanju Samson among eight nominees for T20WC Player of the Tournament
भारतीय टीम - फोटो : PTI
लगातार दूसरे खिताब पर भारत की नजरें
भारतीय टीम कुल चौथी बार और लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। टीम इंडिया ने 2007 में खेला गया पहला टी20 विश्व कप जीता था। इसके बाद 2024 में खेले गए पिछले विश्व कप में भी टीम इंडिया चैंपियन रही थी। अगर भारतीय टीम न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीतने में सफल रहती है, तो लगातार 2 बार टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन सकती है। न्यूजीलैंड दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। आखिरी बार न्यूजीलैंड ने 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल खेला था जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा था। 

ये भी पढ़ें: क्या टीम इंडिया बदलेगी इतिहास?:  टी20 विश्वकप में तीन बार हुआ न्यूजीलैंड से सामना; कब क्या हुआ, पढ़ें कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed