{"_id":"69a9a14be01072c5f10003bf","slug":"india-vs-england-semi-final-team-india-highesh-total-in-t20-world-cup-most-sixes-in-a-t20-wc-innings-2026-03-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वानखेड़े में बरसे रन: भारत ने टी20 विश्व कप में बनाया अपना दूसरा सर्वोच्च स्कोर, छठी बार टी20 में बनाए 250+ रन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वानखेड़े में बरसे रन: भारत ने टी20 विश्व कप में बनाया अपना दूसरा सर्वोच्च स्कोर, छठी बार टी20 में बनाए 250+ रन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Thu, 05 Mar 2026 08:59 PM IST
विज्ञापन
सार
भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में दमदार बल्लेबाजी की। भारत के लिए संजू सैमसन ने अर्धशतकीय पारी खेली। भारत ने अपनी इस पारी से कई कीर्तिमान बनाए हैं।
टी20 विश्व कप 2026
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
संजू सैमसन की अगुआई में बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन से भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप में अपना दूसरा सर्वोच्च स्कोर बनाया। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 20 ओवर में सात विकेट पर 253 रन बनाए। भारत ने इससे पहले मौजूदा टूर्नामेंट में जिम्बाब्वे के खिलाफ 256 रन बनाए थे जो उसका टी20 विश्व कप में सर्वोच्च स्कोर है। भारत के लिए सैमसन ने सबसे ज्यादा 89 रन बनाए।
Trending Videos
शुरुआती झटके के बाद पारी को संभाला
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। भारत के लिए एक बार फिर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत की। सैमसन ने पहले ही ओवर में जोफ्रा आर्चर पर एक चौका और एक छक्का जड़कर अपने इरादे जाहिर कर दिए थे। अभिषेक हालांकि, एक बार फिर सस्ते में आउट हुए जिसके बाद सैमसन पर दबाव बढ़ा। अभिषेक के आउट होने के बाद सैमसन ने ईशान किशन के साथ मिलकर साझेदारी बनाई। इन दोनों बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के गेंदबाजों पर ताबड़तोड़ हमले किए और भारत की रन गति को तेज रखा। ईशान और सैमसन के बीच दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों पर 97 रनों की साझेदारी की और इसमें अधिक योगदान सैमसन का रहा।

शतक से चूके सैमसन
सैमसन ने 26 गेंदों पर टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पांचवां अर्धशतक लगाया। सैमसन धीरे-धीरे शतक की ओर बढ़ रहे थे और लग रहा था कि पिछले मैच में जो कमी रह गई वो इस मैच में पूरी हो जाएगी। यानी सैमसन इस मैच में शतक बनाने में सफल रहेंगे, लेकिन विल जैक्स की गेंद पर वह फिल सॉल्ट को कैच थमा बैठे। सैमसन 42 गेंदों पर आठ चौकों और सात छक्कों की मदद से 89 रन बनाकर आउट हुए।

टी20 में सर्वाधिक बार 250+ रन बनाने टीम बना भारत
भारत ने टी20 में छठी बार 250+ रनों का आंकड़ा पार किया है जो सर्वाधिक है। भारतीय टीम ने इस मामले में आईपीएल की फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद को पीछे छोड़ा। सनराइजर्स ने टी20 में पांच बार 250 रनों का आंकड़ा पार किया है। वहीं, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे और सरे ने टी20 में तीन-तीन बार 250+ रन बनाए हैं।

विश्व कप की एक पारी में लगाए सर्वाधिक छक्के
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में कुल 19 छक्के लगाए हैं। टीम टी20 विश्व कप की एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाली टीमों में शामिल हो गई है। भारत के साथ ही नीदरलैंड और वेस्टइंडीज ने भी टी20 विश्व कप की एक पारी में 19 छक्के लगाए हैं। नीदरलैंड ने 2014 में आयरलैंड के खिलाफ और वेस्टइंडीज ने 2026 में जिम्बाब्वे के खिलाफ ऐसा किया था। भारत ने इससे पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ मौजूदा टूर्नामेंट में 17 छक्के लगाए थे।

दूसरी बार टी20 विश्व कप में पार किया 250 का आंकड़ा
भारतीय टीम ने दूसरी बार टी20 विश्व कप में 250 रनों का आंकड़ा पार किया है। इससे पहले टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ यह कारनामा किया था। वहीं, भारत का यह स्कोर टी20 विश्व कप का चौथा सर्वोच्च टोटल भी है। टी20 विश्व कप में सबसे बड़ा टोटल बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम है जिसने 2007 में केन्या के खिलाफ छह विकेट पर 260 रन बनाए थे।