IND vs ENG Semifinal: धोनी स्टेडियम में और भारत की जीत सात रन से, सोशल मीडिया पर छाए 'थाला फॉर अ रीजन' मीम्स
भारत की इंग्लैंड पर सात रन की रोमांचक जीत के बाद सोशल मीडिया पर ‘थाला फॉर अ रीजन’ मीम्स वायरल हो गए। वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद महेंद्र सिंह धोनी के जर्सी नंबर 7 से जीत का अंतर जोड़कर फैंस ने मजेदार पोस्ट किए। अब भारत फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा।
विस्तार
सोशल मीडिया पर अक्सर देखा गया है कि जब भी क्रिकेट में नंबर सात से जुड़ा कोई संयोग होता है, फैंस उसे मजाकिया अंदाज में धोनी से जोड़ देते हैं। भारत की इस जीत का अंतर भी सात रन रहा, जिससे फैंस को मीम बनाने का एक और मौका मिल गया। ट्विटर, इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म पर हजारों पोस्ट शेयर किए गए जिनमें लिखा गया 'थाला फॉर अ रीजन।' दिलचस्प बात यह रही कि इस मजेदार ट्रेंड में सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि कई आईपीएल फ्रेंचाइजी और गूगल इंडिया का आधिकारिक अकाउंट भी शामिल हो गया। इससे यह ट्रेंड और ज्यादा वायरल हो गया। इतना ही नहीं, संजू सैमसन ने अपनी 42 गेंद में 89 रन की पारी में आठ चौके और सात छक्के जड़े। इसे भी धोनी से जोड़ दिया गया। संजू आईपीएल के अगले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते दिखेंगे।
won by 7 runs... for a reason 👀
— Google India (@GoogleIndia) March 5, 2026
Won by 7️⃣ runs, for a reason! 😂♥️#INDvENG pic.twitter.com/M0ztGIPfqW
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) March 5, 2026
India win by 7 runs!
— Nikhil 🏏 (@CricCrazyNIKS) March 5, 2026
Tilak scored 21 in 7 balls!
Sanju hit 7 sixes!
Bethel hit 7 sixes!
India lost 7 wickets!
Brook scored 7 runs!
England lost 7 wickets!
MS Dhoni in the stadium! Thala for a reason!#t20wordcup pic.twitter.com/FV0PBxvdu6
INDIA WON BY 7 RUNS. THALA FOR A REASON.
— Xavier Uncle (@xavierunclelite) March 5, 2026
When Thala comes to watch 😄
— IndiaBuildsNow (@IndiaBuildsNow) March 5, 2026
India lost 7 wickets
England lost 7 wickets
India win by 7 runs pic.twitter.com/QAC2eqN28K
Won By 7 Runs Means Thala For A Reason. pic.twitter.com/6DQoao3h31
— Sanjay Kumar (@Sanjay_4M) March 5, 2026
Gautam gambhir after reading this tweet pic.twitter.com/fsf7iMSx5M
— Sky 🎳 (@FadingLucid) March 5, 2026
मैच की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए। टीम के लिए संजू सैमसन ने शानदार 89 रन की पारी खेली, जिसने बड़े स्कोर की नींव रखी। जवाब में इंग्लैंड ने भी जोरदार संघर्ष किया। जैकब बेथेल ने 48 गेंदों में 105 रन की शानदार पारी खेलते हुए मैच को बेहद रोमांचक बना दिया। हालांकि भारतीय गेंदबाजों ने आखिर तक संयम बनाए रखा और इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 246 रन ही बना सकी।
इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। फिल सॉल्ट, हैरी ब्रूक और जोस बटलर जल्दी आउट हो गए, जिससे टीम 64 रन पर तीन विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद जेकब बेथेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को मैच में वापस लाने की कोशिश की। उन्होंने विल जैक्स के साथ 77 रन और सैम करन के साथ 50 रन की अहम साझेदारी की। बेथेल ने अपनी पारी में सात छक्के और आठ चौके लगाए। लेकिन आखिरी ओवर में उनका रन आउट होना मैच का निर्णायक पल साबित हुआ।
इस जीत के साथ भारत ने टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीत के बाद कहा, 'यह एक अविश्वसनीय एहसास है। फाइनल खेलने के लिए अहमदाबाद जाना टीम के लिए बेहद खास है। लड़कों ने शानदार प्रदर्शन किया।' भारत के पास अब इतिहास रचने का मौका है। अगर टीम फाइनल जीतती है तो वह लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन सकती है।