सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: MS Dhoni in Wankhede stadium for semifinal match of t20 world cup 2026 see pics

IND VS ENG: वानखेड़े में लगा सितारों का जमावड़ा, धोनी-रोहित से रणबीर-आलिया तक ने बढ़ाया टीम का हौसला; तस्वीरें

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 05 Mar 2026 08:17 PM IST
विज्ञापन
सार

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में सितारों का जमावड़ा लगा है। वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी से लेकर बॉलीवुड हस्तियां भी पहुंची हैं। 

IND vs ENG: MS Dhoni in Wankhede stadium for semifinal match of t20 world cup 2026 see pics
रोहित-धोनी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

टी20 विश्व कप 2026 का रोमांच प्रशंसकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। गुरुवार को भारत का इंग्लैंड से दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में सामना हुआ। इस दौरान टीम इंडिया का उत्साह बढ़ाने के लिए पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी वानखेड़े पहुंचे। वह स्टैंड्स में पत्नी साक्षी के साथ मैच का लुत्फ उठाते दिखे। 
Trending Videos

IND vs ENG: MS Dhoni in Wankhede stadium for semifinal match of t20 world cup 2026 see pics
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : PTI
भारत के लिए अहम मुकाबला
टी20 विश्व कप का पहला सेमीफाइनल बुधवार को न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया। न्यूजीलैंड ने फिन एलेन की शतकीय पारी की मदद से नौ विकेट से सेमीफाइनल जीता और फाइनल में प्रवेश कर लिया। आज भारत और इंग्लैंड के बीच मौजूदा टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में जीतने वाली टीम रविवार यानी 8 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वानखेड़े में लगा सितारों का जमावड़ा
वानखेड़े स्टेडियम में सितारों का जमावड़ा लगा है। क्रिकेट जगत से लेकर फिल्मी हस्तियों तक, भारतीय टीम का समर्थन करने पहुंचे हैं। टी20 विश्व कप 2026 के ब्रांड एम्बेसडर रोहित शर्मा, पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी जैसे दिग्गज खिलाड़ी वानखेड़े में मौजूद हैं। वहीं, फिल्म जगत से वरुण धवन, रनवीर कपूर, आलिया भट्ट और उनकी बेटी राहा भी मौजूद हैं। आइये देखते हैं...


(फोटो क्रेडिट- PTI)

 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed