सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   ‘Thala For A Reason’: Internet Erupts With Dhoni Memes As India Beat England By 7 Runs T20 World Cup

IND vs ENG Semifinal: धोनी स्टेडियम में और भारत की जीत सात रन से, सोशल मीडिया पर छाए 'थाला फॉर अ रीजन' मीम्स

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Swapnil Shashank Updated Fri, 06 Mar 2026 10:45 AM IST
विज्ञापन
सार

भारत की इंग्लैंड पर सात रन की रोमांचक जीत के बाद सोशल मीडिया पर ‘थाला फॉर अ रीजन’ मीम्स वायरल हो गए। वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद महेंद्र सिंह धोनी के जर्सी नंबर 7 से जीत का अंतर जोड़कर फैंस ने मजेदार पोस्ट किए। अब भारत फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा।

‘Thala For A Reason’: Internet Erupts With Dhoni Memes As India Beat England By 7 Runs T20 World Cup
थाला फॉर अ रीजन मीम्स वायरल - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार

टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को सात रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस बेहद रोमांचक मुकाबले के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर 'थाला फॉर अ रीजन' मीम्स की बाढ़ आ गई। दरअसल इस मुकाबले को देखने के लिए भारतीय क्रिकेट के दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी स्टेडियम में मौजूद थे। जैसे ही भारत ने इंग्लैंड को सात रन से हराया, फैंस ने धोनी के प्रसिद्ध जर्सी नंबर सात से जोड़ते हुए 'थाला फॉर अ रीजन' मीम्स शेयर करना शुरू कर दिया। चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस धोनी को प्यार से थाला यानी लीडर कहते हैं। अब यह नाम पूरे देश के क्रिकेट प्रशंसकों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुका है।
Trending Videos

 

‘7’ से जुड़ा हर पल बना मीम
सोशल मीडिया पर अक्सर देखा गया है कि जब भी क्रिकेट में नंबर सात से जुड़ा कोई संयोग होता है, फैंस उसे मजाकिया अंदाज में धोनी से जोड़ देते हैं। भारत की इस जीत का अंतर भी सात रन रहा, जिससे फैंस को मीम बनाने का एक और मौका मिल गया। ट्विटर, इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म पर हजारों पोस्ट शेयर किए गए जिनमें लिखा गया 'थाला फॉर अ रीजन।' दिलचस्प बात यह रही कि इस मजेदार ट्रेंड में सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि कई आईपीएल फ्रेंचाइजी और गूगल इंडिया का आधिकारिक अकाउंट भी शामिल हो गया। इससे यह ट्रेंड और ज्यादा वायरल हो गया। इतना ही नहीं, संजू सैमसन ने अपनी 42 गेंद में 89 रन की पारी में आठ चौके और सात छक्के जड़े। इसे भी धोनी से जोड़ दिया गया। संजू आईपीएल के अगले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते दिखेंगे।







विज्ञापन
विज्ञापन

रोमांचक मुकाबले में भारत की जीत
मैच की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए। टीम के लिए संजू सैमसन ने शानदार 89 रन की पारी खेली, जिसने बड़े स्कोर की नींव रखी। जवाब में इंग्लैंड ने भी जोरदार संघर्ष किया। जैकब बेथेल ने 48 गेंदों में 105 रन की शानदार पारी खेलते हुए मैच को बेहद रोमांचक बना दिया। हालांकि भारतीय गेंदबाजों ने आखिर तक संयम बनाए रखा और इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 246 रन ही बना सकी।

इंग्लैंड की मजबूत वापसी
इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। फिल सॉल्ट, हैरी ब्रूक और जोस बटलर जल्दी आउट हो गए, जिससे टीम 64 रन पर तीन विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद जेकब बेथेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को मैच में वापस लाने की कोशिश की। उन्होंने विल जैक्स के साथ 77 रन और सैम करन के साथ 50 रन की अहम साझेदारी की। बेथेल ने अपनी पारी में सात छक्के और आठ चौके लगाए। लेकिन आखिरी ओवर में उनका रन आउट होना मैच का निर्णायक पल साबित हुआ। 

फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा भारत
इस जीत के साथ भारत ने टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीत के बाद कहा, 'यह एक अविश्वसनीय एहसास है। फाइनल खेलने के लिए अहमदाबाद जाना टीम के लिए बेहद खास है। लड़कों ने शानदार प्रदर्शन किया।' भारत के पास अब इतिहास रचने का मौका है। अगर टीम फाइनल जीतती है तो वह लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed