सब्सक्राइब करें

VIDEO: धोनी की पत्नी साक्षी क्यों चर्चा में? इस जश्न ने जीता फैंस का दिल; रोहित से कहा- आप एकदम फिट दिख रहे हो

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Swapnil Shashank Updated Fri, 06 Mar 2026 09:34 AM IST
सार

भारत और इंग्लैंड सेमीफाइनल के दौरान स्टेडियम में मौजूद साक्षी धोनी का जश्न और रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जसप्रीत बुमराह की गेंद पर उनकी खुशी और रोहित शर्मा से कहा गया 'आप एकदम फिट दिख रहे हो' वाला पल फैंस को खूब पसंद आया और चर्चा का विषय बन गया।

विज्ञापन
Sakshi celebration and MS Dhoni Reaction on Bumrah Ball, Rohit Sharma You look fit IND-ENG Semifinal | Video
मैच के रोमांचक पल - फोटो : Twitter
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। 253 रन बनाने के बावजूद टीम इंडिया सात रन से जीत हासिल कर सकी। भारत की ओर से संजू सैमसन और शिवम दुबे की तूफानी पारी के बाद इंग्लैंड की ओर से जेकब बेथेल ने वन मैन आर्मी शो दिखाया। उन्होंने सेमीफाइनल जैसे दबाव वाले मैच में शानदार शतक जड़ा, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। हालांकि, मुंबई के वानखेड़े में हुए इस मैच से ज्यादा चर्चा मैच को देखने पहुंचे मेहमानों की हो रही है। इस मैच को देखने भारत को तीन आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी भी पहुंचे थे। उनके साथ उनकी पत्नी साक्षी भी मौजूद रहीं। साक्षी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने जश्न से फैंस का दिल जीत लिया। इस रिएक्शन का वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।
Trending Videos
Sakshi celebration and MS Dhoni Reaction on Bumrah Ball, Rohit Sharma You look fit IND-ENG Semifinal | Video
साक्षी का रिएक्शन डंप कैच पर - फोटो : Twitter
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, मैच के दौरान इंग्लैंड की पारी जब चल रही थी, तो 18वें ओवर में बुमराह गेंदबाजी के लिए आए। ओवर की पहली गेंद पर बुमराह ने सटीक यॉर्कर फेंकी। गेंद ब्लॉकहोल में गिरी और सैम करन ने डिफेंसिव स्ट्रोक खेला, जो टप्पा खाकर बुमराह के हाथ में गई। साक्षी को लगा कि बुमराह ने कैच ले लिया और वह सीट से उठकर जश्न मनाने लगीं और कूदने लगीं। हालांकि, पीछे खड़े धोनी को पता था कि साक्षी को अंदाजा नहीं है कि गेंद टप्पा खा चुकी है। धोनी मुस्कुराते हुए साक्षी का हाथ पकड़कर बैठने के लिए कहते दिखाई पड़े। फैंस इसका वीडियो खूब शेयर कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'मैम मैच में हमारा भी हर गेंद पर रिएक्शन यही था।' कुछ ने लिखा, 'जब पत्नी नॉन क्रिकेटर हो और कभी कभी मैच देखने जाती हो तो यही होता है।'



विज्ञापन
विज्ञापन
Sakshi celebration and MS Dhoni Reaction on Bumrah Ball, Rohit Sharma You look fit IND-ENG Semifinal | Video
साक्षी और रोहित की मुलाकात - फोटो : Twitter
साक्षी और रोहित की बातचीत
वहीं, साक्षी का एक वीडियो और वायरल हो रहा है। दरअसल, धोनी के अलावा इस मैच को देखने 2024 टी20 विश्वकप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के विजेता कप्तान रोहित शर्मा भी पहुंचे थे। रोहित और रितिका उसी जगह पहुंचे जहां धोनी और साक्षी खड़े थे। रोहित ने धोनी और साक्षी को गले भी लगाया। साक्षी रोहित से गले मिलते ही कहती दिखीं- रोहित यू लुक सो फिट (रोहित आप एकदम फिट दिखाई पड़ रहे हैं।) दरअसल, रोहित ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से खुद की फिटनेस पर काफी काम किया है और वजन भी घटाया है। यही वजह थी कि साक्षी रोहित को देखकर हैरान दिखीं। 

Sakshi celebration and MS Dhoni Reaction on Bumrah Ball, Rohit Sharma You look fit IND-ENG Semifinal | Video
टी20 विश्व कप 2026 - फोटो : अमर उजाला
मैच में क्या हुआ?
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 253 रन बनाए। टीम इंडिया की ओर से सैमसन ने 42 गेंद में आठ चौके और सात छक्कों की मदद से 89 रन की पारी खेली। ईशान किशन ने 18 गेंद में चार चौके और दो छक्कों की मदद से 39 रन बनाए। शिवम दुबे ने 25 गेंद में 43 रन की पारी खेली। 253 रन, टी20 विश्व कप के नॉकआउट मुकाबलों में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बन गया। जवाब में इंग्लैंड ने भी शानदार लड़ाई लड़ी, खासकर जैकब बेथेल की विस्फोटक सेंचुरी ने मैच को आखिरी ओवर तक रोमांचक बनाए रखा। हालांकि भारतीय गेंदबाजों के संयम और कुछ अहम मौकों ने मैच का रुख भारत की तरफ मोड़ दिया। इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 246 रन ही बना सकी। बेथेल ने 48 गेंद में आठ चौके और सात छक्के की मदद से 105 रन बनाए। संजू को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed