सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान क्रिकेट में नया विवाद!: सरफराज अहमद के कोच बनने से पहले क्यों मचा हंगामा? शाहिद अफरीदी ने उठाए सवाल

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: Swapnil Shashank Updated Thu, 05 Mar 2026 09:47 AM IST
सार

टी20 विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। सरफराज अहमद को टेस्ट टीम का कोच बनाए जाने की चर्चा के बीच शाहिद अफरीदी ने इसका विरोध करते हुए यूनिस खान को बेहतर विकल्प बताया है। वहीं दूसरी ओर बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए घोषित टीम से बाबर आजम और फखर जमां जैसे बड़े खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया है, जिससे पाकिस्तान क्रिकेट में उथल-पुथल का दौर जारी है।

विज्ञापन
Controversy on Sarfaraz Ahmed As Pakistan Test Coach, Shahid Afridi raises question; Babar And Fakhar Dropped
सरफराज अहमद और शाहिद अफरीदी - फोटो : ANI/IANS
टी20 विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में बड़े बदलावों का दौर शुरू हो गया है। एक तरफ जहां बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम का एलान किया गया है और कई बड़े नाम बाहर कर दिए गए हैं, वहीं दूसरी ओर टेस्ट टीम के कोच पद को लेकर भी विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पूर्व कप्तान सरफराज को टेस्ट टीम का हेड कोच बनाने की तैयारी कर रहा है, लेकिन इस फैसले को लेकर अब विरोध भी शुरू हो गया है।
Trending Videos
Controversy on Sarfaraz Ahmed As Pakistan Test Coach, Shahid Afridi raises question; Babar And Fakhar Dropped
सरफराज अहमद - फोटो : ANI
सरफराज कोच बनने की चर्चा, लेकिन विरोध भी शुरू
रिपोर्ट्स के मुताबिक पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने सरफराज अहमद से टेस्ट टीम के कोच पद को लेकर बातचीत की है। बताया जा रहा है कि सरफराज इस जिम्मेदारी को लेने के लिए तैयार भी हैं और कप्तान शान मसूद के साथ काम करने पर सहमत हैं। सूत्रों के मुताबिक, 'पीसीबी चेयरमैन ने सरफराज से टेस्ट टीम के हेड कोच बनने को लेकर बात की है और वह इस जिम्मेदारी को संभालने के लिए तैयार हैं। उनका मानना है कि कप्तान शान मसूद के साथ मिलकर टीम को बेहतर बनाया जा सकता है।' पाकिस्तान को आने वाले महीनों में वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ अहम टेस्ट सीरीज खेलनी है। ऐसे में बोर्ड जल्द ही कोच पद पर फैसला करना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Controversy on Sarfaraz Ahmed As Pakistan Test Coach, Shahid Afridi raises question; Babar And Fakhar Dropped
शाहिद अफरीदी और यूनिस खान - फोटो : PCB
अफरीदी बोले- यूनिस को मिलना चाहिए मौका
हालांकि, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी इस फैसले से सहमत नहीं हैं। उनका मानना है कि टेस्ट टीम के लिए बेहतर विकल्प यूनिस खान हो सकते हैं। अफरीदी ने स्थानीय मीडिया से कहा, '10 हजार से ज्यादा टेस्ट रन और लंबे फॉर्मेट में शानदार रिकॉर्ड के साथ मुझे लगता है कि यूनिस खान को टेस्ट टीम की कोचिंग दी जानी चाहिए।' यानी सरफराज के नाम पर चर्चा के बीच अब यह बहस तेज हो गई है कि पाकिस्तान की टेस्ट टीम का कोच आखिर किसे बनाया जाए।
Controversy on Sarfaraz Ahmed As Pakistan Test Coach, Shahid Afridi raises question; Babar And Fakhar Dropped
बाबर आजम और फखर जमां - फोटो : ANI
टी20 विश्व कप के बाद बाबर-फखर पर गिरी गाज
उधर टी20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन का असर पाकिस्तान की वनडे टीम पर भी देखने को मिला है। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए घोषित टीम से पूर्व कप्तान बाबर आजम और विस्फोटक सलामी बल्लेबाज फखर जमां को बाहर कर दिया गया है। टी20 विश्व कप 2026 में बाबर का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था। उन्होंने चार मैचों में केवल 91 रन बनाए थे। इसके बाद कई पूर्व खिलाड़ियों ने उनकी आलोचना की और उन्हें सीमित ओवर क्रिकेट से ब्रेक लेने की सलाह भी दी थी। हालांकि वनडे क्रिकेट में बाबर का रिकॉर्ड अच्छा रहा है। उन्होंने 2025 में 17 मैचों में 544 रन बनाए थे और श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में शतक भी जड़ा था। इसके बावजूद टीम से बाहर किया जाना हैरान करने वाला फैसला माना जा रहा है।
विज्ञापन
Controversy on Sarfaraz Ahmed As Pakistan Test Coach, Shahid Afridi raises question; Babar And Fakhar Dropped
बाबर आजम और फखर जमां - फोटो : ANI
नई टीम, नए प्रयोग
बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में पाकिस्तान की कमान तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को सौंपी गई है। चयनकर्ताओं ने टीम में कई नए चेहरों को मौका दिया है और कुल छह अनकैप्ड खिलाड़ियों को शामिल किया है। हालिया टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले साहिबजादा को भी टीम में जगह मिली है, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान की वापसी हुई है। बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज 11 मार्च से शुरू हो रही है। 11, 13 और 15 मार्च को तीनों वनडे ढाका में खेले जाएंगे।

बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान की वनडे टीम: शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फैसल अकरम, हारिस रऊफ, हुसैन तलत, माज सदाकत, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, मुहम्मद गाजी गोरी (विकेटकीपर), साद मसूद, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा और शमील हुसैन।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed