Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Finn Allen Credits India Series For Blazing 33-Ball Century In T20 World Cup Semi-Final
{"_id":"69a8fec14e45962d0d0a6630","slug":"finn-allen-credits-india-series-for-blazing-33-ball-century-in-t20-world-cup-semi-final-2026-03-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या भारत से मिली सीख आई काम?: एलेन ने 33 गेंदों में जड़ा शतक, न्यूजीलैंड के फाइनल में पहुंचने पर कही यह बात","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
क्या भारत से मिली सीख आई काम?: एलेन ने 33 गेंदों में जड़ा शतक, न्यूजीलैंड के फाइनल में पहुंचने पर कही यह बात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Swapnil Shashank
Updated Thu, 05 Mar 2026 09:25 AM IST
सार
टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में फिन एलेन के 33 गेंदों में बनाए गए नाबाद शतक ने न्यूजीलैंड को दक्षिण अफ्रीका पर बड़ी जीत दिलाकर फाइनल में पहुंचा दिया। एलेन ने अपनी शानदार पारी का श्रेय भारत में खेली गई सीरीज और टीम की बेहतरीन तैयारी को दिया। वहीं दक्षिण अफ्रीका के कोच ने हार को ‘चोक’ मानने से इनकार करते हुए इसे पूरी तरह एकतरफा मुकाबला बताया।
विज्ञापन
1 of 6
फिन एलेन
- फोटो : IANS
Link Copied
न्यूजीलैंड के विस्फोटक ओपनर फिन एलेन ने टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में ऐसा तूफान खड़ा किया कि दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम देखते ही रह गई। कोलकाता के ईडन गार्डेन्स में खेले गए मुकाबले में एलेन ने सिर्फ 33 गेंदों में नाबाद शतक जड़कर अपनी टीम को नौ विकेट से शानदार जीत दिला दी। न्यूजीलैंड ने 170 रन के लक्ष्य को सिर्फ 12.5 ओवर में हासिल कर लिया और 43 गेंद पहले ही मैच खत्म कर दिया। एलेन ने अपने धमाकेदार शॉट्स से पूरे स्टेडियम में रोमांच भर दिया और दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।
Trending Videos
2 of 6
फिन एलेन
- फोटो : IANS
भारत सीरीज बनी एलेन की ताकत
मैच के बाद एलेन ने अपनी इस शानदार पारी के पीछे भारत के खिलाफ खेली गई सीरीज को बड़ा कारण बताया। उनका मानना है कि विश्व कप से पहले भारत में खेली गई पांच मैचों की सीरीज ने टीम को यहां की परिस्थितियों को समझने में काफी मदद की। एलेन ने कहा, 'यह दिखाता है कि विश्व कप से पहले भारत में खेली गई सीरीज कितनी अहम थी। काली मिट्टी की पिचों पर पांच मैच खेलने से हमें काफी अनुभव मिला, ऐसी तैयारी को दोहराना आसान नहीं होता।' उन्होंने यह भी माना कि भले ही उस सीरीज में न्यूजीलैंड को हार मिली थी, लेकिन टीम को वहां से आत्मविश्वास और अनुभव जरूर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
फिन एलेन
- फोटो : IANS
गेंदबाजों ने रखी जीत की नींव
एलेन ने अपनी पारी का श्रेय न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को भी दिया, जिन्होंने शुरुआत में विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने कहा, 'हमारे गेंदबाजों ने शानदार शुरुआत की और मैच हमारे लिए सेट कर दिया। ऐसी पिच पर अगर शुरुआत में विकेट मिल जाएं और दबाव बनाया जाए तो बल्लेबाजों के लिए काम आसान हो जाता है।' गेंदबाजों की इसी मेहनत का फायदा उठाते हुए एलेन ने बाद में दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों पर हमला बोल दिया।
4 of 6
साइफर्ट और एलेन
- फोटो : IANS
टिम साइफर्ट की भी जमकर तारीफ
एलेन ने अपने ओपनिंग पार्टनर टिम साइफर्ट की भी जमकर तारीफ की। सिफर्ट ने 33 गेंदों में 58 रन बनाकर टीम की जीत को आसान बना दिया। एलेन ने कहा, 'वह लगातार चौके-छक्के लगा रहे थे और पूरे टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में हैं। वह कमाल के खिलाड़ी हैं और दुनिया को दिखा रहे हैं कि वह क्या कर सकते हैं।' उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि कभी-कभी उन्हें ऐसा लगता है कि वह मैदान पर बैठकर साइफर्ट की बल्लेबाजी का सबसे अच्छा नजारा देख रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
दक्षिण अफ्रीका की टीम
- फोटो : IANS
दक्षिण अफ्रीका को मिली करारी शिकस्त
इस हार के बाद दक्षिण अफ्रीका के कोच शुक्री ने साफ कहा कि यह चोक करना नहीं बल्कि एकतरफा हार थी। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि यह चोक था। यह पूरी तरह से करारी हार थी। चोक तब कहते हैं जब मैच में थोड़ा मौका हो, लेकिन हमें कोई मौका ही नहीं मिला।' उन्होंने आगे कहा, 'हमें सही मायने में तमाचा मिला, यानी ऐसी मार जो अचानक और पूरी तरह से हिला दे।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।