{"_id":"68ee58d48b56a7fe530a115c","slug":"municipal-team-engaged-on-war-footing-new-pump-arrives-water-will-start-flowing-in-balod-from-tomorrow-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"युद्ध स्तर पर जुटी पालिका टीम: नया पंप पहुंचा, कल से बहने लगेगा बालोद में पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युद्ध स्तर पर जुटी पालिका टीम: नया पंप पहुंचा, कल से बहने लगेगा बालोद में पानी
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 14 Oct 2025 08:16 PM IST
विज्ञापन
सार
बालोद में शहर में जारी चार दिन का पेयजल संकट अब खत्म होने की स्थिति में है। सात साल पुराने पंप ने आखिरकार जवाब दे दिया, जिसके चलते शहर में पानी की सप्लाई ठप हो गई थी।
कल से बहने लगेगा बालोद में पानी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बालोद में शहर में जारी चार दिन का पेयजल संकट अब खत्म होने की स्थिति में है। सात साल पुराने पंप ने आखिरकार जवाब दे दिया, जिसके चलते शहर में पानी की सप्लाई ठप हो गई थी। लेकिन अब नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी की तत्परता और टीम की मेहनत से राहत की उम्मीद जग चुकी है। नया पंप खरीदा जा चुका है और बाहर से बुलाए गए इंजीनियरों की टीम पंप हाउस में युद्ध स्तर पर इंस्टॉलेशन का काम कर रही है वहीं कांग्रेस ने कहा कि पहले ही कांग्रेस के पार्षदों ने इस पूरे मामले पर पालिका को अवगत कराया था।
Trending Videos
पालिकाध्यक्ष प्रतिभा चौधरी ने बताया कि पूरे मशीन को कबाड़ घोषित करना पड़ा है। “सात साल पहले लगाया गया पंप अब पूरी तरह खत्म हो चुका था। नया पंप मंगाने के बाद इसी बीच दूसरा पंप भी बिगड़ गया, जिससे परेशानी बढ़ी। फिलहाल दंतेवाड़ा से मिस्त्री बुलाए गए हैं और सभी कर्मचारी पूरी ताकत से सप्लाई बहाल करने के प्रयास में जुटे हैं,” उन्होंने कहा।उन्होंने बताया कि शहर में तीन पंपों की जरूरत होती है—
विज्ञापन
विज्ञापन
दो सप्लाई के लिए और एक स्टैंडबाय में जब तक नया पंप चालू नहीं होता, तब तक टैंकरों से पानी की व्यवस्था की गई है ताकि नागरिकों को राहत दी जा सके। हमारा लक्ष्य है कि कल सुबह से सभी क्षेत्रों में नियमित सप्लाई शुरू हो,” चौधरी ने आश्वासन दिया।पालिकाध्यक्ष खुद भी मौके पर पहुंचकर पंप हाउस का निरीक्षण कर रही हैं। स्थानीय नागरिकों ने भी पालिका टीम की सक्रियता की सराहना की है।
