सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   One of thieves who broke into houses at night to steal was caught

Balod: रात में घरों में चोरी करने घुसे चोरों में से एक पकड़ा, दो नाबालिग फरार, छानबीन में जुटी पुलिस

अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 07 Oct 2025 09:21 PM IST
विज्ञापन
One of thieves who broke into houses at night to steal was caught
लोगों ने पकड़ा चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

डौंडी थाना क्षेत्र के नर्राटोला गांव में सोमवार देर रात चोरी की नीयत से घरों में घुसे तीन चोरों में से एक को ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। ग्रामीणों ने पकड़े गए युवक को रस्सी से बांधकर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि मौके का फायदा उठाकर दो नाबालिग आरोपी बाइक से भाग निकले। पकड़ा गया युवक दल्लीराजहरा का रहने वाला इरफान हुसैन पिता सज्जाद हुसैन (उम्र 19 वर्ष, वार्ड 18, पुराना बाजार, दल्लीराजहरा) है। पुलिस ने फरार दोनों नाबालिग आरोपियों को भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया।

Trending Videos


नर्राटोला गांव में घुसे चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर पेटी से 6 हजार रुपये की नकदी चोरी की थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 हजार रुपये बरामद किए, जबकि फरार नाबालिगों ने 1 हजार रुपये खर्च कर दिए थे। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वे चिखली गांव में हाल ही में हुई चोरी की वारदात में भी शामिल थे। उस घटना में 20 हजार रुपये नकद, एक जोड़ी पायल, एक जोड़ी बिछिया और एक जोड़ी झुमके की चोरी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी ने इस चोरी का भी खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने चोरी का माल और कुछ रकम जंगल में गड्ढा खोदकर छिपा रखी थी। पुलिस ने वहां से आभूषणों और 6 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

डौंडी थाना प्रभारी के अनुसार, तीनों आरोपी दल्लीराजहरा क्षेत्र के रहने वाले हैं और एक के बालिग होने की पुष्टि हुई है। आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पूछताछ में अन्य पुराने मामलों के संबंध में भी जानकारी मिल रही है। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed