{"_id":"690eb61f5247cd01d802467b","slug":"there-is-a-huge-shortage-of-tankers-in-balod-municipality-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: बालोद नगर पालिका में टैंकरों की भारी कमी, केवल तीन टैंकरों पर निर्भर पेयजल आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: बालोद नगर पालिका में टैंकरों की भारी कमी, केवल तीन टैंकरों पर निर्भर पेयजल आपूर्ति
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 08 Nov 2025 08:47 AM IST
विज्ञापन
बालोद नगर पालिका में टैंकरों की भारी कमी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बालोद नगर पालिका क्षेत्र के लगातार विस्तार के बावजूद सुविधाएं पीछे रह गई हैं। शहर में पेयजल आपूर्ति की स्थिति चिंताजनक है, क्योंकि पालिका के पास कुल 7 टैंकर हैं जिनमें से 4 टैंकर खराब हालत में पड़े हैं। फिलहाल पूरे शहर और आयोजनों में केवल तीन टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जा रही है। खराब टैंकर पुराने भवन परिसर में धूल खा रहे हैं, जिससे आपात स्थिति में पानी की व्यवस्था करना मुश्किल हो गया है।
Trending Videos
मुख्य नगर पालिका अधिकारी मोबिन अली ने बताया कि 6 नए टैंकरों की मांग पत्र भेजा गया है और खराब टैंकरों की मरम्मत युद्धस्तर पर की जा रही है। वहीं, शहर में टैंकर भरने के लिए सिर्फ एक ही रिचार्ज सेंटर गंजपारा में है, जिसे बढ़ाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है। पेयजल संकट से निपटने के लिए नगर पालिका को अब त्वरित कदम उठाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
