सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Major Mishap at Bateshwar Dham: Newly Built Corridor Dome Collapses, Quality Under Scanner

बटेश्वर धाम में बड़ा हादसा: नवनिर्मित कॉरिडोर में यज्ञशाला का गुंबद ढहा, बाल-बाल बचे कर्मचारी

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 13 Apr 2026 09:56 AM IST
विज्ञापन
सार

बटेश्वर धाम में नवनिर्मित कॉरिडोर का गुंबद गिरने से निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठे हैं। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन करोड़ों के प्रोजेक्ट में लापरवाही को लेकर लोगों में आक्रोश है।

Major Mishap at Bateshwar Dham: Newly Built Corridor Dome Collapses, Quality Under Scanner
नवनिर्मित कॉरिडोर में यज्ञशाला का गुंबद ढहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर भारत के प्रमुख तीर्थ बटेश्वर धाम में रविवार दोपहर को पर्यटन विभाग की लापरवाही और निर्माण कार्य की खराब गुणवत्ता के चलते एक बड़ा हादसा हो गया। साफ-सफाई के दाैरान नवनिर्मित कॉरिडोर परिसर में स्थित यज्ञ शाला का गुंबद भरभरा कर गिर पड़ा। गनीमत रही वहां काम कर रहे कर्मचारी बाल-बाल बच गए।
Trending Videos

हादसा दोपहर 12:30 बजे करीब हुआ। कॉरिडोर निर्माण कंपनी के ठेकेदार के कर्मचारी यज्ञ शाला की साफ-सफाई कर रहे थे। इसी दौरान नवनिर्मित भवन का ऊपरी हिस्सा (गुंबद) अचानक ढह गया। गनीमत रही कि मलबे की चपेट में आने से कर्मचारी बाल-बाल बच गए। चश्मदीदों के मुताबिक, यदि उस समय वहाँ श्रद्धालु मौजूद होते, तो बड़ी जनहानि हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण कार्य पूरा हुए अभी ज्यादा समय नहीं बीता है, ऐसे में संरचना का गिरना सीधे तौर पर घटिया निर्माण सामग्री और कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिन्ह लगा रहा है। बताया जा रहा है कि घटना के तुरंत बाद ठेकेदार ने आनन-फानन में मौके से टूटे हुए पत्थर और मलबा हटवा दिया, ताकि मामले को दबाया जा सके।

करोड़ों के प्रोजेक्ट में मानकों की अनदेखी
नवनिर्मित कॉरिडोर में इस तरह की घटना से स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि करोड़ों की लागत से बन रहे इस प्रोजेक्ट में मानक की अनदेखी की जा रही है, जिससे भविष्य में बड़े खतरे की आशंका बनी हुई है। फिलहाल इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed