सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026: GT-CSK fixtures swapped for April 26 and 21 May

IPL 2026: बीसीसीआई ने किया आईपीएल के कार्यक्रम में बदलाव, इन मैचों के स्थान बदले; जानें क्या है कारण

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 13 Apr 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
सार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल 2026 के कार्यक्रम में बड़ा बदलाव किया है। आइये जानते हैं...

IPL 2026:  GT-CSK fixtures swapped for April 26 and 21 May
आईपीएल 2026 के सभी कप्तान - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल 2026 के कार्यक्रम में बड़ा बदलाव किया है। नए संशोधन के तहत गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 26 अप्रैल को होने वाला मुकाबला अब अहमदाबाद की बजाय चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। 
Trending Videos


वहीं, दोनों टीमों के बीच 21 मई को होने वाला रिवर्स मैच अब चेन्नई के बजाय अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा, जिसकी शुरुआत शाम 7:30 बजे होगी। बीसीसीआई ने बताया कि यह बदलाव गुजरात में 26 अप्रैल को होने वाले नगर निगम चुनावों को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 मुकाबलों के बाद कैसा है अंक तालिका का हाल?
आईपीएल 2026 के 20 मुकाबले खेले जा चुके हैं। राजस्थान रॉयल्स ने अब तक चार मैच खेले हैं और सभी जीत कर आठ अंक हासिल किए हैं। वहीं, पंजाब किंग्स चार में से तीन मैच जीत कर सात अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी चार में तीन मैच जीतकर छह अंक हासिल करते हुए तीसरे स्थान पर है।

दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपर जाएंट्स के पास अभी चार-चार अंक हैं। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपरकिंग्स ने अभी तक चार-चार मैच में से सिर्फ 1-1 मैच ही जीत सके हैं। इन तीनों टीमों के खाते में दो-दो अंक हैं। वहीं, सबसे निचले पायदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स है, जिसने अभी तक एक मैच भी नहीं जीता है।

आईपीएल 2026: अंक तालिका 
 
टीम मैच जीते हारे टाई बेनतीजा अंक नेट रन रेट
राजस्थान रॉयल्स 4 4 0 0 0 8 +2.055
पंजाब किंग्स 4 3 0 0 1 7 +0.720
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 4 3 1 0 0 6 +1.148
दिल्ली कैपिटल्स 4 2 2 0 0 4 +0.322
गुजरात टाइटंस 4 2 2 0 0 4 -0.029
लखनऊ सुपर जाएंट्स 4 2 2 0 0 4 -0.427
सनराइजर्स हैदराबाद 4 1 3 0 0 2 -0.024
मुंबई इंडियंस 4 1 3 0 0 2 -0.772
चेन्नई सुपर किंग्स 4 1 3 0 0 2 -1.532
कोलकाता नाइट राइडर्स 4 0 3 0 1 1 -1.315
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed