सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Lalit Modi believes India-Pakistan bilaterals not possible because of the politicisation by PCB

India vs Pakistan: भारत-पाकिस्तान द्विपक्षीय सीरीज को लेकर पीसीबी पर बरसे ललित मोदी, राजनीतिकरण का लगाया आरोप

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sovit Chaturvedi Updated Thu, 16 Apr 2026 05:09 PM IST
विज्ञापन
सार

आईपीएल के पूर्व चेयरमैन और भगोड़ा साबित हो चुके ललित मोदी ने भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज को लेकर राय रखी है। ललित मोदी इसे लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) पर बरसे हैं।

Lalit Modi believes India-Pakistan bilaterals not possible because of the politicisation by PCB
ललित मोदी ने पाकिस्तान लताड़ा - फोटो : ANI/Instagram
विज्ञापन

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी का मानना है कि भविष्य में कभी भी भारत-पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज होने की संभावना नहीं है। इसकी वजह यह है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) पर उसके मुल्क की राजनीति का प्रभाव बहुत अधिक है। ललित मोदी ने कहा कि अगर बोर्ड ने राजनीतिक दांव-पेच न खेले होते और इसे राजनीतिक मुद्दा न बनाया होता, तो शायद कुछ बात बन सकती थी। मालूम हो कि ललित मोदी अब भगोड़ा घोषित किए जा चुके हैं और लंबे समय से देश से बाहर हैं।  
Trending Videos

मोदी बोले- तटस्थ स्थल पर भी संभव नहीं सीरीज 
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन से बात करते हुए ललित मोदी ने इस विचार को खारिज कर दिया कि कोई तटस्थ जगह भी दोनों देशों के बीच क्रिकेट संबंधों को फिर से शुरू कर सकती है। उन्होंने कहा कि असली समस्या उस चीज में है जिसे उन्होंने पीसीबी पर बढ़ता राजनीतिक प्रभाव बताया। ललित मोदी ने दोहराया है कि स्थिति में जल्द सुधार होने की संभावना नहीं है। ऐसे में निकट भविष्य में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज की संभावना लगभग खत्म हो जाती है। उन्होंने एक पॉडकास्ट पर कहा, मुझे लगता है कि निकट भविष्य में यह संभव नहीं हो पाएगा, मुख्य रूप से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा किए गए राजनीतिकरण के कारण और दुर्भाग्य से स्थिति यही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीसीबी को जमकर लताड़ा
ललित मोदी ने तर्क दिया कि क्रिकेट जगत में अब फैसले स्वतंत्र रूप से नहीं लिए जा रहे हैं, जिससे दोनों टीमों के बीच मैच आयोजित करने के प्रयास और भी मुश्किल हो गए हैं। उन्होंने भारत-पाकिस्तान मुकाबलों के आसपास के तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई। ललित मोदी ने कहा, मैं ही वह व्यक्ति था जो पाकिस्तानी खिलाड़ियों को आईपीएल में लेकर आया था, लेकिन 26/11 के मुंबई हमलों के बाद मुझे उन्हें हटाना पड़ा। समस्या यह है कि अगर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड स्वतंत्र होता और स्वतंत्र रूप से काम करता अगर उस पर राजनीतिक प्रभाव न होता, तो शायद कुछ बात बन सकती थी। लेकिन आज पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर सत्ता में बैठे लोगों का इतना ज्यादा राजनीतिक प्रभाव है कि वे अपनी मर्जी चला रहे हैं और इसे राजनीतिक मुद्दा बना रहे हैं। हमारे बीच उस स्तर पर यानी राजनीतिक स्तर पर तनाव है और यह तनाव कम होने वाला नहीं है। यह तो और भी बदतर होता जाएगा। इसलिए मुझे खिलाड़ियों की सुरक्षा की चिंता है।

लंबे समय से बंद है दोनों टीमों के बीच सीरीज
भारत और पाकिस्तान ने 2012-13 के बाद से द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज नहीं खेली है। जनवरी 2013 में पाकिस्तान के भारत दौरे के बाद बढ़ते राजनीतिक तनाव और सुरक्षा चिंताओं के कारण द्विपक्षीय सीरीज नहीं हो रही है। तभी से दोनों देशों ने अपने मुकाबले आईसीसी विश्व कप और एशिया कप जैसे बहु-राष्ट्रीय टूर्नामेंट तक ही सीमित रखे हैं। भारत-पाकिस्तान संबंधों के अलावा मोदी ने टी20 विश्व कप 2026 में हिस्सा न लेने के बांग्लादेश के फैसले पर भी अपनी राय दी। बांग्लादेश ने भारत आने-जाने से जुड़ी सुरक्षा चिंताओं के चलते यह फैसला लिया था। उन्होंने इस कदम की आलोचना करते हुए कहा कि यह बेवजह था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed