{"_id":"69e0c331df378264de0c04a2","slug":"rcb-vs-lsg-what-happened-to-rishabh-pant-that-even-virat-kohli-rushed-to-check-on-him-2026-04-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RCB vs LSG: ऋषभ पंत को क्या हुआ ऐसा कि विराट कोहली भी हालचाल जानने पहुंचे? सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RCB vs LSG: ऋषभ पंत को क्या हुआ ऐसा कि विराट कोहली भी हालचाल जानने पहुंचे? सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 16 Apr 2026 04:38 PM IST
विज्ञापन
सार
आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत चोटिल हो गए थे। विराट कोहली मैच के बाद उनका हालचाल जानने पहुंचे। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीर वायरल हो रही है।
विराट कोहली-ऋषभ पंत
- फोटो : @LucknowIPL
विज्ञापन
विस्तार
आईपीएल 2026 का रोमांच खिलाड़ियों और प्रशंसकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। बुधवार को खेले गए मुकाबले में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत चोटिल हो गए और रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए। हालांकि, बाद में वह बल्लेबाजी के लिए आए; कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके।
Trending Videos
चोटिल हुए पंत
बंगलूरू में खेले गए मुकाबले में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत के चोटिल होने की घटना ने सभी का ध्यान खींचा। मैच के दौरान पंत को बल्लेबाजी करते हुए गंभीर चोट लगी। वह तीसरे ओवर में एडेन मार्करम के आउट होने के बाद मैदान पर आए थे। जोश हेजलवुड की गेंद पर खेलते समय उन्हें शुरुआत में ही परेशानी महसूस हुई और पांचवें ओवर में एक शॉर्ट गेंद उनके बाएं कोहनी (एल्बो) पर जोर से जा लगी। इस चोट के बाद पंत दर्द से कराहते नजर आए, यहां तक कि उनकी आंखों में आंसू भी दिखे। फिजियो के मैदान पर आने के बाद उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ना पड़ा।

हालांकि, टीम की खराब स्थिति को देखते हुए पंत बाद में 16वें ओवर में फिर बल्लेबाजी करने लौटे, जब टीम का स्कोर 118/5 था। लेकिन वह ज्यादा देर टिक नहीं सके और भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर विकेटकीपर फिल सॉल्ट के हाथों कैच आउट हो गए। उन्होंने सिर्फ छह गेंदों में एक रन बनाया।
पंत का हालचाल जानने पहुंचे कोहली
मुकाबला खत्म होने के बाद एक दिल छू लेने वाला दृश्य भी देखने को मिला, जब विराट कोहली खुद ऋषभ पंत से मिलने उनके ड्रेसिंग रूम पहुंचे और उनका हालचाल जाना। दोनों खिलाड़ियों की मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Jab Super Giants met VK ❤️💙 pic.twitter.com/uk0dwaJm2A
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) April 16, 2026