सब्सक्राइब करें

MI vs PBKS: प्रभसिमरन और श्रेयस की शतकीय साझेदारी से पंजाब ने मुंबई को सात विकेट से रौंदा, शीर्ष पर पहुंची

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 16 Apr 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हरा दिया। गुरुवार को खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में छह विकेट पर 195 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 16.3 ओवर में तीन विकेट पर 198 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

mi-vs-pbks-live-cricket-score-mumbai-indians-vs-punjab-kings-ipl-2026-24th-match-updates
श्रेयस अय्यर-प्रभसिमरन सिंह - फोटो : IANS
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

11:00 PM, 16-Apr-2026

पंजाब जीती

पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हरा दिया। गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने क्विंटन डिकॉक की शतकीय और नमन धीर की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 195 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 16.3 ओवर में तीन विकेट पर 198 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

यह पंजाब की पांच मैचों में चौथी जीत है। इससे पहले उनका एक मुकाबला कोलकाता के खिलाफ बारिश में धुल गया था। वहीं, मुंबई को लगातार चौथे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। इस जीत के साथ पंजाब की टीम अंक तालिका में नौ अंक लेकर शीर्ष पर पहुंच गई है जबकि आरसीबी दूसरे स्थान पर खिसक गई। 
10:28 PM, 16-Apr-2026

MI vs PBKS Live Score: प्रभसिमरन सिंह का अर्धशतक

प्रभसिमरन सिंह ने शानदार अर्धशतक जड़ा। वह श्रेयस अय्यर के साथ 70 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। पंजाब किंग्स ने दो विकेट पर 120 से ज्यादा रन बना लिए हैं।
09:54 PM, 16-Apr-2026

MI vs PBKS Live Score: पंजाब को दूसरा झटका

पंजाब को दूसरा झटका भी गजनफर ने दिया। उन्होंने कोनोली को डिकॉक के हाथों कैच कराया। वह 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब बल्लेबाजी के लिए श्रेयस अय्यर आए हैं।
09:44 PM, 16-Apr-2026

MI vs PBKS Live Score: पंजाब को पहला झटका

पंजाब को पहला झटका प्रियांश आर्या (15) के रूप में लगा। उन्हें गजनफर ने अपना शिकार बनाया। अब प्रभसिमरन का साथ देने कूपर कोनोली आए हैं।
09:33 PM, 16-Apr-2026

MI vs PBKS Live Score: पंजाब की पारी शुरू

पंजाब की पारी शुरू हो चुकी है। प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह क्रीज पर मौजूद हैं।
09:19 PM, 16-Apr-2026

MI vs PBKS Live Score: मुंबई ने पंजाब को दिया 196 रन का लक्ष्य

मुंबई ने पंजाब किंग्स को 196 रनों का लक्ष्य दिया है। वानखेड़े में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने क्विंटन डिकॉक की नाबाद 112 और नमन धीर की शानदार 50 रनों की पारी के दम पर पंजाब किंग्स के खिलाफ 20 ओवर में छह विकेट पर 195 रन बनाए हैं। पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट लिए जबकि मार्को यानसेन और शशांक सिंह ने एक-एक सफलता अपने नाम की।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:04 PM, 16-Apr-2026

MI vs PBKS Live Score: मुंबई को चौथा झटका

मुंबई को चौथा झटका हार्दिक पांड्या के रूप में लगा। मार्को यानसेन ने उन्हें पवेलियन की राह दिखाई। वह सिर्फ 14 रन बना पाए। अब शेरफेन रदरफोर्ड आए हैं।
09:00 PM, 16-Apr-2026

MI vs PBKS Live Score: क्विंटन डिकॉक का 53 गेंदों में शतक

क्विंटन डिकॉक ने 53 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। फिलहाल वह हार्दिक पांड्या के साथ क्रीज पर डटे हैं। 17 ओवर के बाद स्कोर तीन विकेट पर 169 रन है।
08:42 PM, 16-Apr-2026

MI vs PBKS Live Score: मुंबई को तीसरा झटका

मुंबई को तीसरा झटका शशांक सिंह ने दिया। उन्होंने नमन धीर को बार्टलेट के हाथों कैच कराया। वह 31 गेंदों में 50 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब डिकॉक का साथ देने हार्दिक पांड्या आए हैं। 14 ओवर के बाद स्कोर तीन विकेट पर 136 रन है।
08:39 PM, 16-Apr-2026

MI vs PBKS Live Score: नमन धीर का अर्धशतक

नमन धीर ने भी अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने 29 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया। वह डिकॉक के साथ 122 रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed