सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026 PBKS vs LSG Result: Punjab Kings vs Lucknow Super Giants Key Highlights Analysis Points Table Update

PBKS vs LSG: पंजाब की लगातार पांचवीं जीत, अंक तालिका में दबदबा बरकरार; तीन मैच गंवा चुकी है लखनऊ की टीम

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यू चंडीगढ़ Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 19 Apr 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 54 रनों से हरा दिया। रविवार को खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने 20 ओवर में सात विकेट पर 254 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम निर्धारित ओवरों में पांच विकेट पर सिर्फ 200 रन ही बना सकी। 

IPL 2026 PBKS vs LSG Result: Punjab Kings vs Lucknow Super Giants Key Highlights Analysis Points Table Update
पंजाब बनाम लखनऊ - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

प्रियांश आर्या (93) और कूपर कोनोली (87) की रिकॉर्ड 182 रनों की साझेदारी के बाद मार्को यानसेन की घातक गेंदबाजी के दम पर पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 54 रनों से हरा दिया। रविवार को न्यू चंडीगढ़ के महाराज यदविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने 20 ओवर में सात विकेट पर 254 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम निर्धारित ओवरों में पांच विकेट पर सिर्फ 200 रन ही बना सकी।
Trending Videos


ये भी पढ़ें: पुराना बयान पड़ा भारी!: जिस पंजाब से थी 'टेंशन', उसी ने ठोके 254 रन; क्यों प्रशंसकों के निशाने पर आए ऋषभ पंत?
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2026 PBKS vs LSG Result: Punjab Kings vs Lucknow Super Giants Key Highlights Analysis Points Table Update
पंजाब बनाम लखनऊ - फोटो : IANS
पंजाब का दबदबा
पंजाब ने की इस सीजन की लगातार पांचवीं जीत है। 11 अंक और +1.420 के नेट रन रेट के साथ टीम अंक तालिका में शीर्ष पर बरकरार है। वहीं, लखनऊ की टीम लगातार तीसरी हार के साथ आठवें स्थान पर है।

आईपीएल 2026: अंक तालिका का हाल
 
टीम मैच जीते हारे टाई बेनतीजा अंक नेट रन रेट 
पंजाब किंग्स 6 5 0 0 1 11 1.420
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6 4 2 0 0 8 1.171
राजस्थान रॉयल्स 6 4 2 0 0 8 0.599
सनराइजर्स हैदराबाद 6 3 3 0 0 6 0.566
दिल्ली कैपिटल्स 5 3 2 0 0 6 0.310
गुजरात टाइटन्स 5 3 2 0 0 6 0.018
चेन्नई सुपर किंग्स 6 2 4 0 0 4 -0.780
लखनऊ सुपर जाएंट्स 6 2 4 0 0 4 -1.173
कोलकाता नाइट राइडर्स 7 1 5 0 1 3 -0.879
मुंबई इंडियंस 5 1 4 0 0 2 -1.076

IPL 2026 PBKS vs LSG Result: Punjab Kings vs Lucknow Super Giants Key Highlights Analysis Points Table Update
पंजाब बनाम लखनऊ - फोटो : IANS
200 रन ही बना सकी लखनऊ की टीम
255 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जाएंट्स की शुरुआत शानदार रही। आयुष बदोनी और मिचेल मार्श ने मिलकर पहले विकेट के लिए 5.6 ओवर में 61 रन जोड़े। मार्श 28 गेंदों में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 40 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, बदोनी ने 21 गेंदों में 35 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी में पांच चौकै और एक छक्का लगाया। कप्तान ऋषभ पंत अच्छी लय में दिखाई दिए और उन्होंने महज 23 गेंदों का सामना करते हुए 43 रनों की दमदार पारी खेली। पंत ने अपनी इस पारी में एक चौका और चार छक्के लगाए।

IPL 2026 PBKS vs LSG Result: Punjab Kings vs Lucknow Super Giants Key Highlights Analysis Points Table Update
पंजाब बनाम लखनऊ - फोटो : IANS
निकोलस पूरन की खराब फॉर्म इस मुकाबले में भी जारी रही और वह नौ रन बनाकर आउट हुए। एडेन मार्करम और मुकेश चौधरी ने पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी निभाई। दोनों ने मिलकर 33 गेंदों में 60 रनों की साझेदारी निभाई, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। मार्करम ने 22 गेंदों में 42 रन बनाए, तो मुकुल 17 गेंदों में 21 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में मार्को यानसेन ने 37 रन देकर दो विकेट चटकाए, जबकि अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशक और चहल ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

IPL 2026 PBKS vs LSG Result: Punjab Kings vs Lucknow Super Giants Key Highlights Analysis Points Table Update
कूपर कोनोली-प्रियांश आर्या - फोटो : IANS
पंजाब ने बनाया सीजन का सर्वोच्च स्कोर
इससे पहले, प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली की तूफानी पारियों की मदद से पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मुकाबले में पंजाब ने 254/7 का स्कोर बनाया। यह इस सीजन में किसी भी टीम के द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर है। इससे पहले आरसीबी ने तीन विकेट पर 250 बनाए थे।

IPL 2026 PBKS vs LSG Result: Punjab Kings vs Lucknow Super Giants Key Highlights Analysis Points Table Update
प्रियांश आर्या-कूपर कोनोली - फोटो : IANS
प्रियांश और कोनोली के बीच पंजाब के लिए तीसरी बड़ी साझेदारी
इस मैच में पंजाब की शुरुआत झटके से साथ हुई। प्रभसिमरन सिंह खाता भी नहीं खोल सके। उन्हें मोहम्मद शमी ने पवेलियन भेजा। इसके बाद मोर्चा कूपर कोनोली और प्रियांश आर्या ने संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 80 गेंदों में 182 रनों की विशाल साझेदारी हुई। यह पंजाब के लिए आईपीएल में तीसरी बड़ी साझेदारी है। इससे पहले केएल राहुल और मयंक अग्रवाल के बीच 2020 में 183 रनों की साझेदारी हुई थी। वहीं, 2011 में आरसीबी के खिलाफ एडम गिलक्रिस्ट और शॉन मार्श ने 206 रन बनाए थे।

IPL 2026 PBKS vs LSG Result: Punjab Kings vs Lucknow Super Giants Key Highlights Analysis Points Table Update
पंजाब बनाम लखनऊ - फोटो : IANS
इस दौरान प्रियांश ने महज 37 गेंदों का सामना करते हुए 93 रनों की दमदार पारी खेली। प्रियांश ने अपनी इस पारी में चार चौके और नौ गगनचुंबी छक्के लगाए। वहीं, कोनोली ने 46 गेंदों का सामना करते हुए 87 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 189 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए आठ चौके और सात छक्के लगाए। हालांकि, कप्तान श्रेयस अय्यर बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और छह गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 5 रन बनाकर मोहसिन खान का शिकार बने। नेहल वढ़ेरा भी 7 गेंदों में 13 रन बनाने के बाद एम सिद्धार्थ का शिकार बने। इसके बाद छठे विकेट के लिए मार्कस स्टोइनिस और शशांक ने मिलकर सिर्फ 17 गेंदों में 44 रनों की अहम साझेदारी निभाई। शशांक छह गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, स्टोइनिस 16 गेंदों में 29 रन बनाकर रनआउट हुए।

IPL 2026 PBKS vs LSG Result: Punjab Kings vs Lucknow Super Giants Key Highlights Analysis Points Table Update
एडेन मार्करम - फोटो : IANS
एक ओवर में 32 रन लुटा बैठे मार्करम
इस मुकाबले में एडेन मार्करम काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने सिर्फ एक ओवर गेंदबाजी की और 32 रन लुटाए। इसी के साथ वह आईपीएल इतिहास में लखनऊ की तरफ से सबसे महंगा ओवर डालने वाले गेंदबाज बन गए। पंजाब किंग्स की पारी के 13वें और अपने स्पेल के पहले ओवर में उन्होंने 32 रन दिए। उनके इस ओवर में प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली ने मिलकर कुल पांच छक्के लगाए। मार्करम से पहले यह अनचाहा रिकॉर्ड रवि बिश्नोई के नाम दर्ज था। उन्होंने आईपीएल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलते हुए एलिमिनेटर मुकाबले में 27 रन दिए थे।

ये भी पढ़ें: पंजाब के नाम सीजन का सर्वोच्च स्कोर: प्रियांश-कोनोली के बीच तीसरी बड़ी साझेदारी; मार्करम अनचाहे क्लब में शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed