{"_id":"69e4fce68903d7fa060496e1","slug":"ipl-2026-pbks-vs-lsg-punjab-kings-made-season-highest-score-priyansh-arya-and-cooper-conolly-hits-fifties-2026-04-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के नाम सीजन का सर्वोच्च स्कोर: प्रियांश-कोनोली के बीच तीसरी बड़ी साझेदारी; मार्करम अनचाहे क्लब में शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पंजाब के नाम सीजन का सर्वोच्च स्कोर: प्रियांश-कोनोली के बीच तीसरी बड़ी साझेदारी; मार्करम अनचाहे क्लब में शामिल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यू चंडीगढ़
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 19 Apr 2026 09:38 PM IST
विज्ञापन
सार
लखनऊ के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में पंजाब किंग्स ने धमाकेदार प्रदर्शन से प्रशंसकों के दिल जीत लिए। टीम ने इस सीजन का सर्वोच्च स्कोर बनाया। इस दौरान प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं।
कूपर कोनोली-प्रियांश आर्या
- फोटो : IANS
विज्ञापन
विस्तार
प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली की तूफानी पारियों की मदद से पंजाब किंग्स ने इतिहास रच दिया। लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मुकाबले में पंजाब ने 254/7 का स्कोर बनाया। यह इस सीजन में किसी भी टीम के द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर है। इससे पहले आरसीबी ने तीन विकेट पर 250 बनाए थे।
Trending Videos
प्रियांश आर्या-कूपर कोनोली
- फोटो : IANS
प्रियांश और कोनोली के बीच पंजाब के लिए तीसरी बड़ी साझेदारी
इस मैच में पंजाब की शुरुआत झटके से साथ हुई। प्रभसिमरन सिंह खाता भी नहीं खोल सके। उन्हें मोहम्मद शमी ने पवेलियन भेजा। इसके बाद मोर्चा कूपर कोनोली और प्रियांश आर्या ने संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 80 गेंदों में 182 रनों की विशाल साझेदारी हुई। यह पंजाब के लिए आईपीएल में तीसरी बड़ी साझेदारी है। इससे पहले केएल राहुल और मयंक अग्रवाल के बीच 2020 में 183 रनों की साझेदारी हुई थी। वहीं, 2011 में आरसीबी के खिलाफ एडम गिलक्रिस्ट और शॉन मार्श ने 206 रन बनाए थे।

इस दौरान प्रियांश ने महज 37 गेंदों का सामना करते हुए 93 रनों की दमदार पारी खेली। प्रियांश ने अपनी इस पारी में चार चौके और नौ गगनचुंबी छक्के लगाए। वहीं, कोनोली ने 46 गेंदों का सामना करते हुए 87 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 189 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए आठ चौके और सात छक्के लगाए। हालांकि, कप्तान श्रेयस अय्यर बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और छह गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 5 रन बनाकर मोहसिन खान का शिकार बने। नेहल वढ़ेरा भी 7 गेंदों में 13 रन बनाने के बाद एम सिद्धार्थ का शिकार बने। इसके बाद छठे विकेट के लिए मार्कस स्टोइनिस और शशांक ने मिलकर सिर्फ 17 गेंदों में 44 रनों की अहम साझेदारी निभाई। शशांक छह गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, स्टोइनिस 16 गेंदों में 29 रन बनाकर रनआउट हुए।
एडेन मार्करम
- फोटो : IANS
एक ओवर में 32 रन लुटा बैठे मार्करम
इस मुकाबले में एडेन मार्करम काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने सिर्फ एक ओवर गेंदबाजी की और 32 रन लुटाए। इसी के साथ वह आईपीएल इतिहास में लखनऊ की तरफ से सबसे महंगा ओवर डालने वाले गेंदबाज बन गए। पंजाब किंग्स की पारी के 13वें और अपने स्पेल के पहले ओवर में उन्होंने 32 रन दिए। उनके इस ओवर में प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली ने मिलकर कुल पांच छक्के लगाए। मार्करम से पहले यह अनचाहा रिकॉर्ड रवि बिश्नोई के नाम दर्ज था। उन्होंने आईपीएल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलते हुए एलिमिनेटर मुकाबले में 27 रन दिए थे।