सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Lalit Modi vs Kevin Pietersen: Debate Heats Up Over The Hundred’s Future

Lalit Modi vs Kevin Pietersen: तीन साल में खत्म हो जाएगा द हंड्रेड? ललित मोदी और केविन पीटरसन के बीच छिड़ी बहस

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Swapnil Shashank Updated Mon, 20 Apr 2026 10:34 AM IST
विज्ञापन
सार

ललित मोदी और केविन पीटरसन के बीच ‘द हंड्रेड’ को लेकर बहस ने क्रिकेट जगत में नई चर्चा छेड़ दी है। ललित मोदी इसे तीन साल में खत्म होने वाला टूर्नामेंट मानते हैं, जबकि पीटरसन को भरोसा है कि यह टी20 फॉर्मेट में बदलकर जारी रहेगा। आने वाले वर्षों में ही तय होगा कि इस बहस में कौन सही साबित होता है।

Lalit Modi vs Kevin Pietersen: Debate Heats Up Over The Hundred’s Future
केविन पीटरसन और ललित मोदी - फोटो : ANI/Twitter
विज्ञापन

विस्तार

इंग्लैंड के चर्चित टूर्नामेंट 'द हंड्रेड' को लेकर ललित मोदी और केविन पीटरसन के बीच जबरदस्त बहस छिड़ गई है। आईपीएल के पहले चेयरमैन ललित मोदी ने दावा किया कि यह 100 गेंदों वाला टूर्नामेंट अगले तीन साल में खत्म हो जाएगा। वहीं पीटरसन ने इस बात से असहमति जताते हुए अलग भविष्यवाणी की।
Trending Videos

कहां से शुरू हुई पूरी बहस?
दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान ललित मोदी ने बयान दिया था कि तीन साल के अंदर हंड्रेड लीग खत्म हो जाएगी। इसके बाद इस पर ट्वीट करते हुए पीटरसन ने लिखा- द हंड्रेड खत्म नहीं होगा, बल्कि तीन साल में यह टी20 प्रतियोगिता बन जाएगा। फिर एक सोशल मीडिया यूजर को जवाब देते हुए लिखा, 'यह बस यूके का आईपीएल बन जाएगा। इसका फॉर्मेट टी20 में बदल जाएगा।' इस पर ललित मोदी ने एक लंबा पोस्ट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ललित मोदी का बड़ा दावा
ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हुए कहा कि कोई भी टी20 लीग आईपीएल जैसी नहीं बन सकती। उन्होंने 'द हंड्रेड' को लेकर कई लॉजिस्टिक समस्याएं भी गिनाईं। उन्होंने कहा, 'इस जिंदगी में कोई भी टी20 टूर्नामेंट आईपीएल जैसा नहीं हो सकता। इसे इतना बढ़ा-चढ़ाकर पेश करना सही नहीं है क्योंकि आपके पास न तो मजबूत फैन बेस है, न ही उतनी आबादी और न ही विज्ञापन देने वालों का वैसा समर्थन। भारतीय खिलाड़ी भी इसमें नहीं खेल पाएंगे। 18 काउंटीज का एक साथ आना मुश्किल है। अगर इसे आईपीएल जैसा होम और अवे फॉर्मेट बनाना चाहेंगे, तो उतने दिन और दर्शक नहीं मिलेंगे। इसलिए सच्चाई को समझना चाहिए। यह ज्यादा से ज्यादा दक्षिण अफ्रीका जैसी टी20 लीग बन सकता है।'

उन्होंने आगे आर्थिक पक्ष पर भी सवाल उठाए। ललित मोदी ने कहा, 'स्काई क्रिकेट के कितने सब्सक्राइबर हैं, यह पता कर लीजिए और सोचिए कि लोग इसके लिए कितना भुगतान करेंगे। आप खुशकिस्मत होंगे अगर यह संख्या एक मिलियन तक पहुंच जाए।'

'द हंड्रेड' का अनोखा फॉर्मेट
2021 में शुरू हुआ द हंड्रेड अपने 100 गेंदों के अनोखे फॉर्मेट के कारण चर्चा में रहा है। यह टूर्नामेंट पुरुष और महिला दोनों वर्गों में खेला जाता है। हाल ही में इसके पहले ऑक्शन में कई अनकैप्ड खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लगी। जेम्स कोल्स सबसे महंगे खिलाड़ी बने, जिन्हें लंदन स्पिरिट ने करीब 3.9 लाख पाउंड में खरीदा। वहीं जॉर्डन कॉक्स को वेल्श फायर ने तीन लाख पाउंड में अपने साथ जोड़ा।

आईपीएल से तुलना क्यों?
आईपीएल 2008 में शुरू हुआ था और आज दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग बन चुका है। इसमें 10 टीमें हिस्सा लेती हैं और हर फ्रेंचाइजी के पास करोड़ रुपये का बजट होता है। इसी वजह से 'द हंड्रेड' की तुलना अक्सर आईपीएल से की जाती है, लेकिन ललित मोदी का मानना है कि आईपीएल का स्तर हासिल करना आसान नहीं है। आने वाले सीजन में 'द हंड्रेड' में चार आईपीएल-समर्थित टीमें भी नजर आएंगी, जिससे इस लीग की लोकप्रियता बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह बदलाव इसे नई ऊंचाइयों तक ले जा पाएगा या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed