सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Shreyas Iyer Reveals Dressing Room ‘Six Contest’ Behind PBKS Batting Blitz

IPL 2026: बैट जीतने की शर्त ने बदली गेम! श्रेयस अय्यर ने बताया- पंजाब के बल्लेबाज क्यों कर रहे छक्कों की बरसात

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Swapnil Shashank Updated Mon, 20 Apr 2026 11:30 AM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब किंग्स की जीत के पीछे सिर्फ शानदार बल्लेबाजी नहीं, बल्कि टीम का सकारात्मक माहौल और खिलाड़ियों को मिली आजादी भी बड़ी वजह है। श्रेयस अय्यर की ‘सिक्स कॉन्टेस्ट’ रणनीति ने टीम में आत्मविश्वास भरा, जिसका असर मैदान पर साफ दिखा।

Shreyas Iyer Reveals Dressing Room ‘Six Contest’ Behind PBKS Batting Blitz
श्रेयस अय्यर - फोटो : BCCI/IPL
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के पीछे का दिलचस्प राज उजागर किया है। आईपीएल में टॉप पर चल रही पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 54 रन से हराते हुए एक और दमदार जीत दर्ज की। इस मैच में पंजाब ने 254/7 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर है।
Trending Videos

ड्रेसिंग रूम में प्रतियोगिता ने बदला खेल
श्रेयस ने खुलासा किया कि टीम के अंदर एक मजेदार सिक्स-हिटिंग कॉन्टेस्ट चल रहा है, जिसने बल्लेबाजों को खुलकर खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, 'मैं कूपर और आर्य से बात कर रहा था, हमने कहा कि चलो सबसे ज्यादा छक्के लगाने की प्रतियोगिता करते हैं। इनाम मेरा बैट है। इसका ज्यादा मतलब नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि इससे हमें खुशी मिलेगी। जब आप खिलाड़ियों को खुलकर खेलने देते हैं, तो वे प्रदर्शन करते हैं- यही हमारा मंत्र है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्य-कोनोली की विस्फोटक साझेदारी
इस मुकाबले में प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने दूसरी विकेट के लिए 13.2 ओवर में 182 रन जोड़कर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। आर्य ने 93 और कोनॉली ने 87 रन की शानदार पारी खेली। श्रेयस ने उनकी तारीफ करते हुए कहा, 'यह साझेदारी शानदार थी। कुछ शॉट्स तो हैरान कर देने वाले थे। तेज गेंदबाजों को बैकफुट से सीधे शॉट मारना और मिडिल ओवर्स में संयम बनाए रखना कमाल का था।'

खिलाड़ियों को मिलती है पूरी आजादी
श्रेयस ने साफ किया कि वह बल्लेबाजों पर ज्यादा दबाव नहीं डालते और उन्हें अपनी शैली में खेलने की छूट देते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं उन्हें यह नहीं बताता कि उन्हें अपनी पारी कैसे खेलनी है। उनका अपना तरीका होता है। रिकी पोंटिंग मैच से पहले मोटिवेट करते हैं, मैं भी थोड़ा योगदान देता हूं और फिर खिलाड़ी आकर प्रदर्शन करते हैं।'

गेंदबाजों का भी दमदार प्रदर्शन
जहां बल्लेबाजों ने धमाल मचाया, वहीं पंजाब के गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ को 200/5 पर रोक दिया। श्रेयस ने कहा, 'हमारे ज्यादातर गेंदबाज अंतरराष्ट्रीय स्तर के हैं और उनके पास अनुभव है। हमने बल्लेबाजों के खिलाफ खास प्लान बनाए थे, बस उन्हें सही तरीके से लागू करना जरूरी था।'

पंत ने मानी गेंदबाजी की कमजोरी
ऋषभ पंत ने हार के बाद माना कि टीम की गेंदबाजी में सुधार की जरूरत है। उन्होंने कहा, 'किसी एक चीज को बताना मुश्किल है। गेंदबाजों ने कोशिश की, लेकिन कुछ चिंताजनक क्षेत्र हैं। बल्लेबाजी में कुछ सकारात्मक चीजें जरूर रहीं।'

प्रियांश आर्य बने मैच के हीरो
'प्लेयर ऑफ द मैच' बने प्रियांश आर्य ने अपनी बल्लेबाजी पर कहा, 'मैंने पावरप्ले से आगे तक बल्लेबाजी की और टीम के लिए जितना हो सका योगदान दिया। इससे मुझे काफी संतोष मिला। मैं ज्यादा छक्के लगाने की प्रैक्टिस नहीं करता, बस टाइमिंग पर ध्यान देता हूं और वही मेरी बल्लेबाजी में मदद करता है।' उन्होंने यह भी कहा, 'अगर हम बीच में ज्यादा बात करते हैं, तो दिमाग में बहुत सारे विचार आने लगते हैं। इसलिए कम बात करना बेहतर होता है, इससे हम साफ दिमाग से खेल पाते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed