{"_id":"69e5c578d4003353280050f9","slug":"babar-azam-ends-783-day-wait-with-historic-century-surpasses-kohli-and-gayle-2026-04-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Babar Azam-PSL Century: कोहली-गेल से आगे निकले बाबर; पीएसएल में खेली यादगार पारी, 783 दिन बाद जड़ा तूफानी शतक","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
Babar Azam-PSL Century: कोहली-गेल से आगे निकले बाबर; पीएसएल में खेली यादगार पारी, 783 दिन बाद जड़ा तूफानी शतक
Mon, 20 Apr 2026 11:49 AM IST
Swapnil Shashank
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: Swapnil Shashank
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:49 AM IST
सार
बाबर आजम ने 783 दिनों के इंतजार के बाद टी20 में शतक लगाकर शानदार वापसी की। इस पारी के साथ उन्होंने कोहली और गेल जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए नया रिकॉर्ड बनाया। पेशावर जाल्मी की बड़ी जीत में उनकी पारी निर्णायक साबित हुई और यह उनके करियर का एक यादगार पल बन गया।
विज्ञापन
बाबर आजम
- फोटो : PSL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने आखिरकार अपने खराब दौर को पीछे छोड़ते हुए ऐतिहासिक शतक जड़ दिया। पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में पेशावर जाल्मी के लिए खेलते हुए बाबर ने क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ शानदार पारी खेली और 783 दिनों के लंबे इंतजार के बाद टी20 में शतक लगाया। इस मुकाबले में पेशावर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 255/3 का विशाल स्कोर खड़ा किया और फिर क्वेटा को 137 रन पर समेटकर 118 रन से बड़ी जीत दर्ज की।
विज्ञापन
783 दिन बाद आया शतक, बना बड़ा रिकॉर्ड
बाबर आजम ने 52 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए, जिसमें छह चौके और चार छक्के शामिल थे। खास बात यह रही कि उन्होंने पूरी पारी में सिर्फ एक ही डॉट बॉल खेली, जो टी20 क्रिकेट के इतिहास में एक अनोखा रिकॉर्ड है। बाबर ने सिर्फ 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं बनाया। इसके अलावा हर गेंद पर उन्होंने रन बटोरे। इस शतक के साथ बाबर ने न सिर्फ अपनी फॉर्म में वापसी की, बल्कि एक खास उपलब्धि भी हासिल की।

कोहली और गेल को छोड़ा पीछे
बाबर आजम ने टी20 क्रिकेट में 12,000 रन पूरे करने का कारनामा सिर्फ 338 पारियों में कर दिखाया। इस मामले में उन्होंने क्रिस गेल (344 पारियां) और विराट कोहली (360 पारियां) को पीछे छोड़ दिया। इसके अलावा यह बाबर के टी20 करियर का 12वां शतक था। इस सूची में वह दूसरे स्थान पर हैं, जबकि क्रिस गेल 22 शतकों के साथ पहले स्थान पर कायम हैं।

मेंडिस के साथ शानदार साझेदारी
बाबर के साथ कुसल मेंडिस ने भी शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 44 गेंदों में 83 रन बनाए। दोनों के बीच 135 रन की साझेदारी हुई, जिसने टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। यह स्कोर पीएसएल इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा टीम टोटल भी बन गया।

गेंदबाजों ने भी दिखाया दम
255 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम 137 रन पर ही ढेर हो गई। उनके लिए बेवन जैकब्स ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए। वहीं पेशावर के लिए मोहम्मद बासित और अली रजा ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि एरॉन हार्डी ने दो विकेट झटके।

शानदार वापसी का संकेत
बाबर आजम के लिए यह शतक बेहद खास है, क्योंकि पिछले कुछ समय से वह रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। ऐसे में यह पारी उनके आत्मविश्वास को नई ऊंचाई दे सकती है और आने वाले मैचों में उनके प्रदर्शन पर इसका असर साफ दिख सकता है।