{"_id":"69e0d88d554671eaa405da53","slug":"india-women-team-captain-harmanpreet-kaur-says-south-africa-series-great-chance-to-prepare-for-t20-world-cup-2026-04-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND W vs SA W: 'टी20 विश्व कप की तैयारियों के लिए शानदार मौका', द.अफ्रीका सीरीज से पहले बोलीं कप्तान हरमनप्रीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND W vs SA W: 'टी20 विश्व कप की तैयारियों के लिए शानदार मौका', द.अफ्रीका सीरीज से पहले बोलीं कप्तान हरमनप्रीत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डरबन
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Thu, 16 Apr 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
सार
भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला टीमों के बीच टी20 सीरीज होनी है। टी20 विश्व कप से पहले दोनों टीमों के बीच ये सीरीज काफी अहम है। कप्तान हरमनप्रीत कौर का कहना है कि ये सीरीज इस टूर्नामेंट की तैयारियों के लिए शानदार मौका होगा।
हरमनप्रीत कौर और क्रांति गौड़
- फोटो : PTI
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टी20 विश्व कप से पहले सभी खिलाड़ियों को उचित मौका दिए जाने पर जोर देते हुए कहा कि उनकी टीम आत्मविश्वास से भरी है। हरमनप्रीत शुक्रवार से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाली पांच मैच की टी20 सीरीज का पूरा फायदा उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। हरमनप्रीत ने यह भी कहा कि वनडे विश्व कप जीतने के बाद उनकी टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है। भारत ने हाल में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में जीत दर्ज की है।
Trending Videos
जून में होना है विश्व कप
भारतीय कप्तान ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले इंग्लैंड एवं वेल्स में 12 जून से पांच जुलाई तक होने वाले वैश्विक टूर्नामेंट से पहले उन्हें संयोजन को परखने और लय बनाने का मौका देंगे। हरमनप्रीत ने सीरीज से पहले कहा, हम इस मौके को बहुत गंभीरता से लेना चाहते हैं और यहां अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलना चाहते हैं। विश्व कप से पहले यह हमारे लिए एकजुट होने और अच्छी तैयारी का शानदार मौका है।

सभी खिलाड़ियों को मौका देना होगी प्राथमिकता
भारत ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड के साथ है। हरमनप्रीत ने कहा कि पांच मैच की सीरीज में सभी खिलाड़ियों को मौका देना ही प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा, ये मैच यह सनुश्चित करने के लिए काफी अहम हैं कि सभी खिलाड़ियों को बराबर मौके मिले ताकि हम विश्व कप के लिए जाने से पहले एक इकाई की तरह पूरी तरह तैयार रहें। साथ ही हम यहां जीत दर्ज करना चाहेंगे। वनडे विश्व कप के बाद टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है। टीम अच्छी लय में हैं और विश्व कप से पहले हमारे लिए यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण है। यहां का मौसम बिलकुल भारत की तरह है। अंतर सिर्फ पिच में है, लेकिन हम इसके आदि हो रह हैं और उम्मीद है कि हम अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे।
टीम संयोजन पर उन्होंने संकेत दिया कि यह दक्षिण अफ्रीका के हालात को देखकर किया जाएगा, विशेषकर तेज गेंदबाजों के कई विकल्प की जरूरत को देखते हुए। उन्होंने साथ ही अनुभवी खिलाड़ी दीप्ति शर्मा की अगुआई वाले स्पिन आक्रमण पर भी पूरा भरोसा दिखाया।