{"_id":"69e5fe8c2b537ba35f04036f","slug":"varun-chakravarthy-revealed-emotional-scenes-in-kkr-s-dressing-room-after-their-first-ipl-2026-win-2026-04-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"KKR vs RR: राजस्थान के खिलाफ जीत के बाद ड्रेसिंग रूम में भावुक हो गए थे खिलाड़ी, वरुण चक्रवर्ती ने किया खुलासा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
KKR vs RR: राजस्थान के खिलाफ जीत के बाद ड्रेसिंग रूम में भावुक हो गए थे खिलाड़ी, वरुण चक्रवर्ती ने किया खुलासा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Mon, 20 Apr 2026 03:53 PM IST
विज्ञापन
सार
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने रविवार को आखिरकार आईपीएल 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज की। टीम के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने बताया कि यह जीत इतनी खास थी कि ड्रेसिंग में टीम के खिलाड़ी भावुक हो गए थे।
वरुण चक्रवर्ती
- फोटो : PTI
विज्ञापन
विस्तार
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के अनुभवी स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने खुलासा करते हुए बताया है कि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत के बाद केकेआर के खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में भावुक हो गए थे। केकेआर के लिए मौजूदा आईपीएल सीजन अच्छा नहीं रहा है और उसे छह मैचों के बाद जाकर पहली जीत मिली है। केकेआर का पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। सात मैचों के बाद केकेआर की टीम एक जीत और एक बेनतीजा के साथ तीन अंक लेकर तालिका में नौवें स्थान पर है।
Trending Videos
वरुण बोले- माहौल 2024 की खिताबी जीत से ज्यादा भावुक था
वरुण ने खुलासा करते हुए बताया कि इस जीत के बाद ड्रेसिंग रूम में कई खिलाड़ियों की आंखों में आंसू थे और माहौल 2024 की खिताबी जीत से भी कहीं ज्यादा भावुक था। वरुण का ये बयान साफ तौर पर बयां करता है कि केकेआर के लिए यह जीत सिर्फ दो अंक हासिल करने की कहानी नहीं थी। आईपीएल इतिहास में इससे भी खराब शुरुआत सिर्फ तीन टीमों की रही है। मुंबई इंडियंस ने 2022 में लगातार आठ हार झेली थी, जबकि दिल्ली कैपिटल्स (2013) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (2019) को अपने पहले छह मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।

वरुण ने निभाई थी अहम भूमिका
राजस्थान के खिलाफ तीन विकेट लेकर केकेआर की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले वरुण ने कहा कि जिस तरह से बाहरी शोर और आलोचनाओं को दूर रखते हुए हमने यह जीत हासिल की, यह वाकई काफी अहम था। वरुण ने कहा, हमारी ड्रेसिंग रूम के अंदर जितने लोगों की आंखों में आंसू थे, उतना हम तब भी भावुक नहीं हुए थे जब हमारी टीम ने आईपीएल 2024 में ट्रॉफी जीती थी। इस जीत ने एक बात साफ बता दी है कि हम वैसी टीम बिल्कुल भी नहीं हैं, जिससे आप आसानी से पार पा सकते हैं।

उन्होंने कहा, हम जीत नहीं रहे थे और बहुत सारा बाहरी शोर था, जो खिलाड़ियों को प्रभावित करता है। लेकिन आखिरकार हमने अच्छा प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। सुधार की बहुत गुंजाइश है, क्योंकि हमने इस टूर्नामेंट की शुरुआत कई चोटों के साथ की थी, जिसने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही हमें कमजोर कर दिया था। मैं अपने कोच अभिषेक नायर को इसका श्रेय देना चाहूंगा। ऐसी स्थिति में टीम को संभालना, बहुत हिम्मत मांगता है। उन्होंने बहुत कठिन स्थिति से टीम को उठाया है। इसमें समय लगेगा, लेकिन धीरे-धीरे, एक-एक कदम आगे बढ़ाते हुए हम वापस पटरी पर आ जाएंगे।