सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Sex racket busted in hotel, three girls rescued, hotel sealed

Etah News: होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन युवतियां मुक्त कराईं, होटल सील

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 12 Apr 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Sex racket busted in hotel, three girls rescued, hotel sealed
कासगंज रोड पर ​स्थित होटल पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस की टीम। संवाद
विज्ञापन
एटा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने शनिवार देर रात कासगंज रोड स्थित न्यू क्लासिक होटल पर छापा मारा। यहां पुलिस को सेक्स रैकेट संचालित मिला। वहां से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है। पुलिस ने होटल से तीन युवतियों काे मुक्त कराया है। इनमें दो पश्चिम बंगाल की हैं। वहीं होटल को सील कर दिया है। होटल संचालक और कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है।
Trending Videos

सीओ कीर्तिका सिंह ने बताया कि कासगंज रोड स्थित न्यू क्लासिक होटल में संदिग्ध गतिविधियों और देर रात तक संचालन की सूचना प्राप्त हुई। इस पर उन्होंने कोतवाली देहात की टीम, नायब तहसीलदार सतीश कुमार और महिला पुलिस कर्मियों सहित होटल पर छापा मारा। बड़ी संख्या में पुलिस की गाड़ियां देखकर वहां आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। पुलिस ने होटल के कमरों को चेक किया। वहां से से तीन युवतियों को मुक्त कराया। मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की गईं। सीओ के अनुसार होटल संचालक भोले निवासी थाना पिलुआ और कर्मचारी मनवीर निवासी मगथरा थाना सिढ़पुरा कासगंज को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। दो युवतियां पश्चिम बंगाल की हैं, जबकि एक बुलंदशहर की है। उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। होटल को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जगह-जगह चल रहे अवैध होटल
शहर ही नहीं हाईवे और कस्बों में भी इस तरह के होटल संचालित हो रहे हैं। यहां एक विशेष कंपनी का नाम लिखा रहता है। यहां देह व्यापार और अवैध गतिविधियों की चर्चाएं आम हैं। बिना किसी मानक के होटलों का संचालन हो रहा है। सुरक्षा के भी यहां कोई इंतजाम नहीं है। पुलिस भी इनकी अनदेखी करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed