सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Six dead and several injured in a collision between a bus and truck in Hapur.

हापुड़ में भीषण हादसा: धौलाना-गुलावठी मार्ग पर बरातियों से भरी बस की ट्रक से टक्कर, छह लोगों की मौत, कई घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 13 Apr 2026 06:07 AM IST
विज्ञापन
सार

गाजियाबाद के डासना से एक बारात बुलंदशहर के गुलावटी आई थी और शादी समारोह के बाद यह बारात वापस लौट रही थी तभी कपूरपुर धौलाना मार्ग पर ये भयंकर सड़क हादसा हुआ जिसमें छह लोग मारे गए।

Six dead and several injured in a collision between a bus and truck in Hapur.
बरातियों से भरी बस की ट्रक से टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में रविवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बरात से लौट रही बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। जबकि 13 लोग घायल हो गए। मृतक गाजियाबाद के डासना के रहने वाले थे।

Trending Videos


डासना निवासी इकराम कुरैशी के पुत्र की बरात रात करीब डेढ़ बजे गुलावठी से लौट रही थी, तभी सामने से आ रहे ट्रक से बस की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस ट्रक के नीचे जा दबी और दोनों वाहन सड़क किनारे खाई में पलट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही डीएम अभिषेक पांडे व एसपी ज्ञानंजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत और हाईड्रा मशीन की मदद से बस को ट्रक के नीचे से निकालकर उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।

इस हादसे में सोनू पुत्र जहीर, यूसुफ पुत्र बशीर, अख्तर पुत्र हमीद, यूनुस पुत्र कदीर, मुन्ना पुत्र मेहरबान और बस चालक अशोक पुत्र रतिराम की मौत हो गई। वहीं 13 लोग घायल हो गए, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। चार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि अन्य का उपचार जारी है।

अलीगढ़ में भी हादसा, दो की गई जान
इस दुर्घटना से पहले कल शाम अलीगढ़ में भी एक सड़क हादसा हुआ। सिविल लाइंस-अलीगढ़ के सीओ सर्वम सिंह ने बताया कि शाम करीब 7 बजे सिकंदरपुर नहर के पास एक ऑटो-रिक्शा और कार की टक्कर की सूचना मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और ऑटो में सवार सभी घायल यात्रियों को स्थानीय सीएससी (पुलिस केंद्र) ले गई। इस दुर्घटना में ऑटो चालक और एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने कार जब्त कर ली है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed