सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Platform number two and three of the railway station will be beautified

Hapur News: रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो और तीन का होगा सुंदरीकरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Platform number two and three of the railway station will be beautified
हापुड रेलवे स्टेशन। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। हापुड़ रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत चल रहे सुंदरीकरण कार्य में अब प्लेटफार्म नंबर दो और तीन का भी सुंदरीकरण कराया जाएगा। करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से प्लेटफार्म की ऊंचाई भी बढ़ाई जाएगी। प्लेटफार्म की ऊंचाई बढ़ने से यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने और उतरने के दौरान राहत मिलेगी।
Trending Videos

हापुड़ रेलवे स्टेशन पर रोजाना करीब 60 जोड़ी एक्सप्रेस, पैसेंजर और स्पेशल ट्रेनों का ठहराव होता है। इन ट्रेनों से प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्री सफर करते हैं। पिछले दो वर्षों से रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत सुंदरीकरण करने का कार्य चल रहा है। जिसके अंतर्गत यात्रियों की सुविधाओं के लिए कई प्रकार की काम किए जा रहे हैं। प्लेटफार्म नंबर एक की ऊंचाई बढ़ाने के साथ ही वेटिंग हॉल, शौचालय, नया टिकट काउंटर, मुख्य द्वारा आदि कार्य पूरे हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज निर्माण कार्य की भी शुरुआत हो चुकी है, इसका निर्माण होने के बाद स्वचालित सीढ़ियां और लिफ्ट भी लगेगी। इसके साथ ही अब रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो और तीन का भी सुंदरीकरण कराया जाएगा। 600 मीटर लंबे प्लेटफार्म की ऊंचाई बढ़ेगी साथ यात्रियों के बैठने के लिए भी सुविधा बढ़ेगी, इसके लिए करीब ढाई करोड़ रुपये खर्च होंगे। मुरादाबाद मंडल डीआरएम विनीता श्रीवास्तव का कहना है कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अब रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो और तीन की भी ऊंचाई बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed