सब्सक्राइब करें

Mathura Boat Accident: अब भी लाशें उगल रही है यमुना, मौत का आंकड़ा पहुंचा 13; हादसे की एक और वजह आई सामने

संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन Published by: विकास कुमार Updated Sun, 12 Apr 2026 10:22 PM IST
सार

रविवार को घटनास्थल पर जांच के लिए फारेंसिक टीम भी पहुंची। उसने नाव के हर हिस्से की जांच की। साथ ही घटनास्थल पर यमुना की गहराई भी नापीं। कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल करने के बाद अपनी पूरी रिपोर्ट पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को सौंपेंगे।

विज्ञापन
Mathura Boat Accident Two more bodies recovered death toll reaches 13 search for three continues
मथुरा नाव हादसा - फोटो : अमर उजाला

यमुना में केसी घाट के पास मोटरबोट पलटने से हुए हादसे में बचाव कर्मियों ने तीसरे दिन रविवार को दो और शव निकाले। इनकी शिनाख्त जगरांव निवासी ऋषभ शर्मा और दुगरी निवासी डिंकी बंसल के रूप में कर ली गई। हादसे में मृतक संख्या 13 हो गई है। अभी तीन लोग लापता हैं, जिनकी तलाश बचाव दल कर रहे हैं। रविवार सुबह सवा पांच बजे शुरू हुए सर्च अभियान में शामिल सात टीमों में शामिल 250 लोगों की 24 टीमों ने पांच लोगों की तलाश की। 

Trending Videos
Mathura Boat Accident Two more bodies recovered death toll reaches 13 search for three continues
मथुरा नाव हादसे में गिरफ्तार ठेकेदार और नाविक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ऋषभ की जेब में पर्स से एक हजार बरामद
वृंदावन से गोकुल बैराज तक सात जोन में बंटी यमुना में एक साथ हुई तलाश में दो लोगों के शव मिले। इनकी पहचान दुगरी निवासी डिंकी और जगरांव निवासी ऋषभ शर्मा के रूप में हुई। डिंकी का शव देवराहा बाबा घाट पर मिला तो ऋषभ शर्मा का शव करीब छह किलोमीटर दूर चामुंडा घाट पर मिला। सर्च ऑपरेशन में शामिल स्थानीय नाविकों की मदद से दोनों के शवों को यमुना से बाहर निकला। डिंकी का शव निकलने के बाद उसके परिजन का बुरा हाल हो गया। ऋषभ की जेब में पुलिस को पर्स भी मिला है, जिसमें एक हजार रुपये मिले। इसी हादसे में डिंकी की मां मीनू बंसल की मौत हो चुकी है। उनका शव शुक्रवार को हादसे के कुछ घंटे बाद ही यमुना से बरामद कर लिया गया था। पहले दिन हादसे में 10 लोगों की मौत हुई थी। शनिवार को मानिक टंडन का शव निकाला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mathura Boat Accident Two more bodies recovered death toll reaches 13 search for three continues
मथुरा हादसे के बाद यूपी एसडीआरएफ के जवान - फोटो : पीटीआई

बदली रणनीति से चलाया रेस्क्यू अभियान
अधिकारियों ने यमुना में सात जोन में बांटा है। रविवार को 20 किमी के दायरे में केसी घाट से लेकर गोकुल बैराज सात टीमों को लगाया। प्रत्येक सेक्टर में दो नावों को यमुना में लगाया गया। पांच सेक्टरों की जिम्मेदारी एनडीआरएफ के पास थी तो एक-एक सेक्टर की एसडीआरएफ और फ्लड पीएसी के पास। सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। इसके साथ सभी सेक्टरों में थानेदरों को भी लगाया गया है।

Mathura Boat Accident Two more bodies recovered death toll reaches 13 search for three continues
मथुरा में बोट हादसे के बाद मौके पर जमा भीड़ और पुलिस - फोटो : पीटीआई

तीसरे दिन पहुंची फारेंसिक टीम ने जांच
रविवार को घटनास्थल पर जांच के लिए फारेंसिक टीम भी पहुंची। उसने नाव के हर हिस्से की जांच की। साथ ही घटनास्थल पर यमुना की गहराई भी नापीं। कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल करने के बाद अपनी पूरी रिपोर्ट पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को सौंपेंगे।

विज्ञापन
Mathura Boat Accident Two more bodies recovered death toll reaches 13 search for three continues
मथुरा में हादसे के बाद पांटुन पुल के पास तलाशी अभियान चलाते गोताखोर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दो एस्केपों से रोका गया 300 क्यूसेक पानी, तब रुकी यमुना की गति
जिला प्रशासन ने यमुना के जल के प्रवाह को कम करने के लिए गंग नहरों से आने वाले पानी को बंद कराया। यमुना में डूबे श्रद्धालुओं को तलाशने में आ रही परेशानी को देखते हुए जानी एक्सेप एवं हरनौल एक्सेप से आने वाले 150-150 क्यूसेक पानी की आपूर्ति को बंद कराया गया। इस कारण यमुना के तेज प्रवाह में कमी आई है। सिंचाई विभाग के एक्सईएन नवीन कुमार ने बताया कि केसी घाट के समीप श्रद्धालुओं की नाव डूबने की घटना के बाद ही रात को दो नहरों से यमुना में आना वाला गंगाजल की कुल 300 क्सूसेक जलराशि को बंद कर दिया है। वर्तमान में सिर्फ ओखला बैराज से 1500 क्यूसेक पानी की यमुना में छोड़ा जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed