सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Dimple Yadav visits Banke Bihari Temple slams govt over Vrindavan tragedy,

UP: वृंदावन नाव हादसे पर डिंपल यादव का फूटा गुस्सा, बोंलीं- सुरक्षा के इंतजाम न होना बेहद चिंताजनक

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 11 Apr 2026 02:22 PM IST
विज्ञापन
सार

डिंपल यादव ने बांके बिहारी मंदिर में पूजा के बाद वृंदावन हादसे पर दुख जताते हुए सरकार से बेहतर सुरक्षा व्यवस्था की मांग की। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती और ऐसे हादसों को रोकने के लिए ठोस कदम जरूरी हैं।

Dimple Yadav visits Banke Bihari Temple slams govt over Vrindavan tragedy,
सांसद  डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वृंदावन में सांसद डिंपल यादव ने श्री बांकेबिहारी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर के सेवायत गोपी गोस्वामी ने पूजन कराया।
Trending Videos


दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए  डिंपल यादव ने वृन्दावन में हुए हालिया दुखद हादसे पर संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि  श्रद्धालु बड़ी श्रद्धा के साथ वृन्दावन आते हैं, लेकिन उनके साथ यह हादसा होना अत्यंत पीड़ादायक है, मेरी संवेदनाएं सभी पीड़ित परिवारों के साथ हैं।  सरकार को चाहिए की सुरक्षा के उचित प्रबंध किए जाएं। नाव में ओवरलोडिंग ना हो।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम न होना बेहद चिंताजनक है और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। इस अवसर पर  सपा नेता अशोक कुमार और  अंकित वार्ष्णेय सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने  डिंपल यादव का गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed