सब्सक्राइब करें

यमुना में भयानक हादसा: 10 लोगों की मौत, 12 घायल और पांच लापता; मोटर बोट बन गई काल; देखें तस्वीरें

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 10 Apr 2026 05:56 PM IST
सार

वृंदावन में यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी मोटर बोट पलटने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। प्रशासन, पुलिस और गोताखोरों की टीम राहत-बचाव में जुटी है, जबकि कई लोगों की तलाश अभी भी जारी है।

विज्ञापन
Yamuna Boat Tragedy: Pilgrims’ Motorboat Capsizes in Vrindavan 10 Dead
मथुरा हादसा - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के वृंदावन में यमुना नदी में शुक्रवार दोपहर को उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब श्रद्धालुओं से भरा एक मोटर बोट अचानक पलट गया।  जानकारी के मुताबिक मोटर बोट में करीब 25 से 30 लोग सवार थे, जो श्रृंगार घाट से नाव में बैठे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों में चीख-पुकार शुरू हो गई।


प्रत्यक्षदर्शी भूप सिंह, जो पुल पर संविदा कर्मचारी ने बताया कि मोटर वोट अचानक असंतुलित हो गई, जिससे उसमें सवार श्रद्धालु नदी में डूब गए। अब तक 10 से 12 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।
 
Trending Videos
Yamuna Boat Tragedy: Pilgrims’ Motorboat Capsizes in Vrindavan 10 Dead
मथुरा हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। डीआईजी शैलेश पांडेय, जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह, एसपी सिटी राजीव कुमार  और अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस गोताखोरों की मदद से लगातार सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Yamuna Boat Tragedy: Pilgrims’ Motorboat Capsizes in Vrindavan 10 Dead
मथुरा हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीआईजी शैलेश पांडे ने बताया है कि 10 लोगों की मौत, 12 घायल और पांच लोग अभी लापता हैं। जिनकी तलाश जारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बचाव दल जल्द ही सभी को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। हादसे में निकाले गए घायलों को तुरंत मांट सीएचसी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
 
Yamuna Boat Tragedy: Pilgrims’ Motorboat Capsizes in Vrindavan 10 Dead
मथुरा हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बताया जा रहा है कि यमुना पर चल रहे कार्य के कारण पैंटून पुल को हटाया गया था, जिससे संतुलन बिगड़ने की आशंका है। घटना के बाद नगर निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है।

 
विज्ञापन
Yamuna Boat Tragedy: Pilgrims’ Motorboat Capsizes in Vrindavan 10 Dead
मथुरा हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंजाब से आया था 150 लोगों का दल
जांच में यह बात भी सामने आ रही है कि 150 लोगों का दल लुधियाना, पंजाब और मुक्तेश्वर से आया है और ये सभी उनमें ही शामिल थे। बताया गया है जिस नाव में लोग सवार थे वो भी पलट कर डूब गई है और उसकी तलाश भी जारी है। जिसकी यह नाव है वो प्राइवेट नाविक था।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed