फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   NSA action taken against Omprakash accused in nine cases

UP: छात्राओं को जबरन गाड़ी में खींचना और फिर दरिंदगी; जानें कौन है ओमप्रकाश; जिस पर हुई एनएसए में कार्रवाई

Mon, 17 Aug 2026 10:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 17 Aug 2026 10:27 AM IST
सार

छात्राओं और महिलाओं से छेड़छाड़, जबरन गाड़ी में खींचने और दुष्कर्म समेत नौ मुकदमों के आरोपी ओमप्रकाश लवानिया के खिलाफ पुलिस ने एनएसए के तहत कार्रवाई की है।

विज्ञापन
NSA action taken against Omprakash accused in nine cases
ओमप्रकाश लवानिया उर्फ भूरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के बलदेव में छात्राओं से छेड़छाड़, जबरन गाड़ी में खींचने और दुष्कर्म समेत गंभीर मामलों में नौ मुकदमों के आरोपी जेल में निरुद्ध ओमप्रकाश लवानिया के खिलाफ पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी ओमप्रकाश लवानिया उर्फ भूरा (35) थाना गोवर्धन क्षेत्र के गांव जुलैंहदी, हाल निवासी नगला साखी, गोवर्धन का रहने वाला है। उसके खिलाफ छात्राओं एवं महिलाओं से छेड़छाड़, जबरन गाड़ी में खींचने तथा दुष्कर्म के आरोपों में विभिन्न स्थानों पर नौ मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी पूर्व में भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है।
विज्ञापन


विभिन्न संगठनों एवं लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। 11 जुलाई को ओमप्रकाश लवानिया को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया था। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद उसका उपचार कराया गया था। वर्तमान में आरोपी जेल में निरुद्ध है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार सहित अन्य सामान बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ संजीव कुमार राय एवं थाना प्रभारी अभय कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दर्ज नौ मुकदमों और आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए एनएसए के तहत कार्रवाई की गई है। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े गंभीर मामलों में लापरवाही नहीं बरती जाएगी। आरोपी के खिलाफ दर्ज अन्य मामलों में भी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed