{"_id":"6a81992b0f6fad08cf0c2853","slug":"union-home-minister-amit-shah-wife-sonal-shah-arrived-in-govardhan-in-mathura-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: गोवर्धन पहुंचीं गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी, गिरिराजजी का किया पूजन; सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: गोवर्धन पहुंचीं गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी, गिरिराजजी का किया पूजन; सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
Sun, 16 Aug 2026 04:53 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 16 Aug 2026 04:53 PM IST
सार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह रविवार को मथुरा पहुंचीं। गोवर्धन में गिरिराजजी की पूजा-अर्चना की। इस दाैरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
विज्ञापन
सोनल शाह।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह रविवार को गोवर्धन पहुंचीं। गिरिराज जी की शरण में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने जतीपुरा स्थित मंदिर पर गिरिराज जी का पूजन कर आशीर्वाद लिया और देश-परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सोनल शाह के गोवर्धन पहुंचने की जानकारी मिलते ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में उत्सुकता दिखाई दी।
मंदिर में उन्होंने धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना की और गिरिराज जी के दर्शन किए। इस दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के भी इंतजाम रहे। पूजन के बाद जब मीडिया कर्मियों ने सोनल शाह से विभिन्न मुद्दों को लेकर सवाल पूछने का प्रयास किया तो उन्होंने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया और चुप्पी साधे रखी।
विज्ञापन
वह बिना कोई प्रतिक्रिया दिए वहां से रवाना हो गईं। सोनल शाह के गिरिराज जी की शरण में पहुंचने को लेकर स्थानीय लोगों में भी चर्चा रही। ब्रजभूमि में गिरिराज महाराज के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है और देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं।