फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathur accident speeding dumper ran over pedestrians two died

मथुरा में सुबह-सुबह भीषण हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने राहगीरों को राैंदा, मची चीखपुकार; मासूम समेत दो की माैत

Sun, 16 Aug 2026 10:08 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 16 Aug 2026 10:08 AM IST
सार

मथुरा के औरंगाबाद क्षेत्र में रविवार सुबह तेज रफ्तार डंपर ने राहगीरों को रौंद दिया। हादसे में एक मासूम बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। चालक डंपर को मौके पर छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन
Mathur accident speeding dumper ran over pedestrians two died
डंपर छोड़कर भाग गया चालक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के थाना सदर बाजार क्षेत्र कस्बा औरंगाबाद में तेज रफ्तार में आ रहे डंपर ने पांच लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक बच्ची समेत युवक की माैत हो गई। माैके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


वहीं हादसे में 52 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें अस्पताल में कराया गया। हादसे से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। 
विज्ञापन


स्थानीय निवासी सुशील निषाद ने बताया कि बच्चे बुक स्टोर की दुकान से सामान ले रहे थे, तभी मथुरा की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे डंपर ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। इसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। महिला गंभीर घायल हो गई। दो लोगों को मामूली चोट लगीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed