फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Officials Inspect Security Arrangements at Banke Bihari Temple Ahead of Hariyali Teej

UP: बांकेबिहारी के दर्शन को इस कदर उमड़ी भीड़, सड़कें हो गई जाम, व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने पहुंचे DM और SSP

Sat, 15 Aug 2026 02:32 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 15 Aug 2026 02:32 PM IST
सार

हरियाली तीज पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए डीएम चंद्र प्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने बांके बिहारी मंदिर के आसपास व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने प्रवेश-निकास, यातायात, सुरक्षा और सीसीटीवी कंट्रोल रूम की व्यवस्थाएं परखकर संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

विज्ञापन
Officials Inspect Security Arrangements at Banke Bihari Temple Ahead of Hariyali Teej
बांके बिहारी मंदिर पहुंचे डीएम और एसएसपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वृंदावन में हरियाली तीज पर्व को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने शुक्रवार को श्री बांके बिहारी जी मंदिर के आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन




अधिकारियों ने मंदिर को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों और संकरी गलियों का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं के आवागमन, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। भीड़ के दबाव को देखते हुए मार्गों पर सुचारु यातायात और श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मंदिर के प्रवेश और निकास द्वारों का भी निरीक्षण किया। इसके बाद मंदिर परिसर में स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम पहुंचकर कैमरों के माध्यम से श्रद्धालुओं की संख्या, भीड़ की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने निर्देश दिए कि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और भीड़ नियंत्रण के साथ सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखा जाए। प्रशासन ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed