{"_id":"6a8085b7bb4abc4dd30d4049","slug":"radha-rani-swung-on-golden-swing-on-hariyali-teej-in-barsana-in-mathura-2026-08-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बरसाना में हरियाली तीज की धूम: स्वर्ण हिंडोले में झूलीं राधारानी, लाडली जी की एक झलक पाने को उमड़े भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसाना में हरियाली तीज की धूम: स्वर्ण हिंडोले में झूलीं राधारानी, लाडली जी की एक झलक पाने को उमड़े भक्त
Sat, 15 Aug 2026 09:00 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 15 Aug 2026 09:00 PM IST
सार
हरियाली तीज पर बरसाना में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्त राधारानी के दर्शन कर खुद को कृतार्थ मान रहे थे। सेवायतों ने राधारानी को पुआ का भोग लगाया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन
राधारानी के दर्शन को उमड़ी भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलन चलो हिंडोला ब्रज लाडली को... श्याम प्यारे संग झूला झूल रही राधा प्यारी... हरियाली तीज पर बरसाना के राधारानी मंदिर में कुछ ऐसा ही भक्तिमय नजारा देखने को मिला। हरी पोशाक में स्वर्ण हिंडोले पर विराजमान राधा-कृष्ण की मनोहारी झांकी के दर्शन को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। लाडली जी की एक झलक पाने के लिए भक्त लालायित नजर आए और मंदिर परिसर राधे-राधे के जयकारों से गूंजता रहा।
लाडली जी मंदिर में उमड़ी भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुबह करीब आठ बजे मंदिर सेवायतों ने राधा-कृष्ण के श्रीविग्रह को गर्भगृह से बाहर जगमोहन में स्थित सोने-चांदी से जड़ित प्राचीन स्वर्ण हिंडोले में विराजमान कराया। हरी पोशाक और मनमोहक श्रृंगार में सजे प्रिया-प्रियतम की झांकी ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। दर्शन के लिए मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई राधारानी की इस मनोहारी छवि को अपनी आंखों में बसाने के लिए बेताब नजर आया।
हरियाली तीज पर राधारानी मंदिर में भक्तों की भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सेवायतों की ओर से वृषभान नंदनी को सतरंगी छप्पन भोग लगाया गया। श्रद्धालुओं ने भी अपनी आराध्य राधारानी को घेवर और श्रृंगार सामग्री भेंट की। दिनभर मंदिर परिसर में राधे-राधे के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाली तीज पर भक्तों की भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरियाली तीज की संध्या को राधारानी की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। मंदिर के गर्भगृह से राधा-कृष्ण के श्रीविग्रह को फूलों से सजे डोले में विराजमान कर मंदिर परिसर में बनी संगमरमर की सफेद छतरी तक ले जाया गया। गोस्वामी समाज के युवक डोले को कंधों पर उठाकर राधारानी के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। साथ चल रहे बुजुर्ग गोस्वामियों द्वारा वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया जा रहा था। गाजे-बाजे के साथ डोला सफेद छतरी पहुंचा तो राधा-कृष्ण के श्रीविग्रह को वहां विराजमान कराया गया।
विज्ञापन
राधारानी की एक झलक पाने को भक्तों में मची होड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लाडली जी के नजदीक से दर्शन पाने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ सी मच गई। भक्त राधारानी के दर्शन कर खुद को कृतार्थ मान रहे थे। सेवायतों ने राधारानी को पुआ का भोग लगाया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस दौरान गोस्वामी समाज की ओर से सावन के मल्हारों के पदों की प्रस्तुति दी गई। भक्ति पदों के गायन से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। देर शाम गोस्वामी समाज की कुंवारी कन्याओं ने राधारानी का आरता किया। इसके बाद डोले में विराजमान राधा-कृष्ण के श्रीविग्रह को वापस गर्भगृह में ले जाया गया।